MP में कड़ाके की ठंड, मालवा-निमाड़ में बर्फ जैसी ठंड, ग्वालियर-चंबल में कोहरा बना आफत

MP में कड़ाके की ठंड, मालवा-निमाड़ में बर्फ जैसी ठंड, ग्वालियर-चंबल में कोहरा बना आफत

By : स्वदेश डेस्क
MP में कड़ाके की ठंड, मालवा-निमाड़ में बर्फ जैसी ठंड, ग्वालियर-चंबल में कोहरा बना आफत

मध्यप्रदेश में इस समय कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। मालवा-निमाड़ अंचल में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिससे रात और सुबह का समय बेहद ठंडा हो गया। वहीं ग्वालियर-चंबल, रीवा और सागर संभाग में घने कोहरे के कारण दृश्यता 1 किलोमीटर से भी कम रह गई है, जिससे आमजन और यातायात प्रभावित हो रहा है।

घने कोहरे से विजिबिलिटी प्रभावित, यातायात में रुकावट

मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। भोपाल, शाजापुर, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, देवास, सीहोर, रायसेन और विदिशा में भी कोहरे की संभावना है। विजिबिलटी इन इलाकों में 1 से 4 किलोमीटर के बीच रह सकती है।

कल्याणपुर सबसे ठंडा

बुधवार-गुरुवार की रात तापमान में और गिरावट देखी गई। भोपाल में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, इंदौर में 4.5, ग्वालियर में 9.3, उज्जैन में 7.3 और जबलपुर में 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका शहडोल जिले का कल्याणपुर रहा, जहां पारा 3.5 डिग्री तक लुढ़का।

रेल और हवाई यातायात पर असर

घने कोहरे के कारण रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। दिल्ली से इंदौर और भोपाल आने वाली कई ट्रेनें 30 मिनट से लेकर 5 घंटे तक लेट रहीं। प्रमुख ट्रेनें जैसे पंजाब मेल, शताब्दी एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस और मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस प्रभावित रहीं। हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ और भोपाल से दिल्ली, मुंबई, गोवा और बेंगलुरु के लिए उड़ानें 20 मिनट से लेकर 1 घंटे तक देर से रवाना हुईं।

नवंबर में ही सर्दी ने तोड़ा था रिकॉर्ड

भोपाल में लगातार 15 दिन शीतलहर चली, जो 1931 के बाद का सबसे लंबा दौर माना जा रहा है। 17 नवंबर की रात तापमान 5.2 डिग्री तक गिर गया, जबकि इंदौर में पारा 6.4 डिग्री तक पहुंचा, जो 25 साल में सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर और जनवरी में प्रदेश में उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है।

संबंधित सामग्री

Cold in MP: एमपी में बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप, रात में गुलाबी ठंड, अमरकंटक में पारा गिरकर 13 डिग्री

Cold in MP: एमपी में बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप, रात में गुलाबी ठंड, अमरकंटक में पारा गिरकर 13 डिग्री

मध्यप्रदेश में अगले चार दिन बारिश का अलर्ट नहीं है। दिन में धूप और गर्मी रहेगी, जबकि रात में गुलाबी ठंड बढ़ेगी। अमरकंटक में पारा गिरकर 13 डिग्री पर पहुंच गया।

Oct 24, 2026
मध्यप्रदेश शीतलहर अलर्ट: पचमढ़ी में जमी बर्फ, नौगांव में 1 डिग्री तापमान; 19 जिलों में स्कूल बंद

मध्यप्रदेश शीतलहर अलर्ट: पचमढ़ी में जमी बर्फ, नौगांव में 1 डिग्री तापमान; 19 जिलों में स्कूल बंद

घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित, बड़वानी में हादसा—दूध टैंकर पलटा, एक की मौत; हवाई और सड़क यातायात पर असर

Jan 05, 2026
भोपाल में सीजन का पहला घना कोहरा, 100 मीटर से कम रह गई दृश्यता

भोपाल में सीजन का पहला घना कोहरा, 100 मीटर से कम रह गई दृश्यता

मप्र में सीजन का पहला घना कोहरा। भोपाल, ग्वालियर समेत 14 जिलों में अलर्ट, दृश्यता 50 मीटर तक गिरी, ठंड बढ़ी।

Dec 15, 2025
MP में रिकॉर्ड ठंड: इंदौर पचमढ़ी जितना ठंडा, भोपाल में पारा 7° से नीचे, शीतलहर की चेतावनी

MP में रिकॉर्ड ठंड: इंदौर पचमढ़ी जितना ठंडा, भोपाल में पारा 7° से नीचे, शीतलहर की चेतावनी

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, इंदौर 5.9° पचमढ़ी जितना ठंडा। भोपाल 6.4° गिरा। IMD चेतावनी: अगले 24 घंटे शीतलहर

Dec 13, 2025
राजस्थान में बारिश का अलर्ट: बिहार में कोहरे से ट्रेनें थमीं, MP में कड़ाके की सर्दी

राजस्थान में बारिश का अलर्ट: बिहार में कोहरे से ट्रेनें थमीं, MP में कड़ाके की सर्दी

राजस्थान में बारिश का अलर्ट, बिहार में कोहरे से ट्रेनें रद्द, MP में ठंड से 2 मौतें। उत्तर भारत में पारा तेजी से गिरा।

Nov 27, 2025