मध्यप्रदेश पंचायत उपचुनाव

MP में 103 पदों पर वोटिंग, सुसनेर में EVM के नंबर पर विवाद: 15 मिनट रुका मतदान

मध्यप्रदेश में पंचायत उपचुनाव के लिए 103 पदों पर मतदान हो रहा है, जिसमें सरपंच, पंच, और जिला पंचायत सदस्य पद शामिल हैं।

By : स्वदेश डेस्क
MP में 103 पदों पर वोटिंग, सुसनेर में EVM के नंबर पर विवाद: 15 मिनट रुका मतदान

 भोपाल। मध्यप्रदेश में पंचायत उपचुनाव के लिए आज 103 पदों पर मतदान हो रहा है। इनमें 79 सरपंच, 4 पंच और 5 जिला पंचायत सदस्य पद शामिल हैं। वहीं आगर-मालवा के सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भी वोटिंग जारी है।

सुसनेर में मतदान के दौरान वार्ड-7 के बूथ पर करीब 15 मिनट तक वोटिंग रोकनी पड़ी। स्थानीय विधायक भैरों सिंह परिहार ने EVM के सीरियल नंबर को लेकर आपत्ति जताई। उनके पास मौजूद पुरानी सूची और बूथ पर लगी EVM के सीरियल नंबर में अंतर बताया गया।

मामला बढ़ने पर मतदान केंद्र के बाहर दोनों दलों के समर्थक जुट गए। अधिकारियों के मुताबिक रैंडमाइजेशन के बाद EVM बदली गई थी, जिसके कारण नंबर अलग था। बाद में दोनों प्रत्याशी मौके पर पहुंचे और स्थिति स्पष्ट होने के बाद मतदान दोबारा शुरू करा दिया गया।

सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी ने प्रदीप सोनी और कांग्रेस ने विष्णु पाटीदार को मैदान में उतारा है। प्रशासन के मुताबिक नगर के 13 वार्डों में 17 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

वहीं पंचायत उपचुनाव में अलग-अलग जिलों से मतदान प्रतिशत के आंकड़े भी सामने आ रहे हैं। सुबह 11 बजे तक आलीराजपुर के सोण्डवा में 35.77%, झाबुआ जिला पंचायत वार्ड-6 में 31.89% और थांदला के पलासड़ोर में सरपंच पद के लिए 63.98% मतदान हुआ। मऊगंज जिले में 36.98% मतदान दर्ज किया गया है।

खातेगांव की ग्राम पंचायत साकट्या में सुबह 11 बजे तक करीब 60% वोटिंग हो चुकी थी। यह सीट सरपंच जगदीश जाट के निधन के बाद खाली हुई थी।

पंचायत उपचुनाव के लिए प्रदेश में कुल 4,235 पदों पर चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई थी। इनमें 604 पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जबकि कुछ पदों पर नामांकन नहीं होने और कुछ मामलों में कोर्ट की रोक के कारण मतदान नहीं हो रहा है।

सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों की मतगणना 3 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से होगी। जिला पंचायत सदस्य और पंच पदों के परिणाम 5 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026
राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया और विधायक हेमंत कटारे प्रस्तावक बने।

Nov 02, 2026