राजधानी में 84 साल का रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी- मध्यप्रदेश कांप

राजधानी में 84 साल का रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी- मध्यप्रदेश कांपा

By : Swadesh Bhopal
राजधानी में 84 साल का रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी- मध्यप्रदेश कांपा

भोपाल–इंदौर में पारा 6.4 डिग्री, ताबो में –6.6 डिग्री तापमान

नई दिल्ली। शीतलहर के कारण मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा और बिहार–झारखंड में पिछले चौबीस घंटों के भीतर तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।राजस्थान के सीकर के फतेहपुर में तापमान 5 डिग्री और सीकर में 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के ताबो में सबसे कम तापमान माइनस 6.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण स्तर भी बढ़ गया है।

पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से मध्यप्रदेश में नवंबर की सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। भोपाल में रात का तापमान यदि 0.3 डिग्री और गिरता है तो 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूट जाएगा।शनिवार–रविवार की रात यहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पुराना रिकॉर्ड 30 नवंबर 1941 का 6.1 डिग्री है। इंदौर में भी पारा 6.4 डिग्री रहा, जो इस मौसम की सबसे सर्द रात साबित हुई। 25 साल में पहली बार तापमान इतना नीचे आया है। जबलपुर में भी इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही और पहली बार पारा 8.5 डिग्री तक पहुंचा।

उज्जैन में 10.5 डिग्री और ग्वालियर में 10.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजगढ़ में 0.5 डिग्री की गिरावट के बाद तापमान 6 डिग्री पर आ गया, जो इस सीजन में पहली बार इतना नीचे पहुंचा है। उमरिया में 7.3 डिग्री, रीवा में 7.4 डिग्री, छतरपुर के नौगांव में 7.6 डिग्री, मंडला–मलाजखंड में 8.8 डिग्री, शिवपुरी में 9 डिग्री, छिंदवाड़ा में 9.2 डिग्री, दमोह में 9.6 डिग्री और बैतूल में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंदौर में एक ही रात में 3.2 डिग्री की गिरावट

बीती रात प्रदेश के लगभग सभी शहरों में तापमान में भारी गिरावट हुई। शुक्रवार की तुलना में भोपाल–धार में 1.6 डिग्री, नर्मदापुरम, जबलपुर, मंडला–उज्जैन में 1.2 डिग्री, सिवनी में 1 डिग्री और उमरिया में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।इंदौर में शनिवार की रात तापमान 9.6 डिग्री था, जो अगली रात 6.4 डिग्री पर आ गया। यानी एक ही रात में पारा 3.2 डिग्री लुढ़क गया।

इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, डिंडौरी और अनूपपुर में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।इससे पहले शनिवार को भोपाल में लगातार आठ दिन तक शीतलहर का असर देखा गया। सीहोर, इंदौर, शाजापुर, शहडोल, जबलपुर, छतरपुर, शिवपुरी, रीवा और राजगढ़ में भी शीतलहर का प्रभाव बना रहा।

जबलपुर में पारा 8 डिग्री पर पहुंचा

जबलपुर। शहर में शीतलहर जारी है। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम 25.8 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। शाम ढलते ही सर्द हवाएं सिहरन बढ़ा रही हैं और इनके और बढ़ने की आशंका है।

प्रदेश के शहरों का न्यूनतम तापमान

राजगढ़ – 6.0 डिग्री

भोपाल – 6.4 डिग्री

इंदौर – 6.4 डिग्री

उमरिया – 7.3 डिग्री

रीवा – 7.4 डिग्री

नौगांव – 7.6 डिग्री

मंडला – 8.8 डिग्री

शिवपुरी – 9.0 डिग्री

छिंदवाड़ा – 9.2 डिग्री

दमोह – 9.6 डिग्री

बैतूल – 9.7 डिग्री

संबंधित सामग्री

MP में अर्नब साइक्लोन का अलर्ट: 31 जिलों में बदलेगा मौसम, 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

MP में अर्नब साइक्लोन का अलर्ट: 31 जिलों में बदलेगा मौसम, 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी के चक्रवात अर्नब का असर मध्य प्रदेश में दिखने लगा है। सीधी, सिंगरौली समेत 6 जिलों में भारी बारिश और 29 अक्टूबर को तेज गतिविधियों का अनुमान है।

Oct 28, 2026
MP Weather Update: दिन में गर्मी, रात में ठंड का एहसास!, चक्रवात ‘अर्नब’ से बदलेगा मौसम?

MP Weather Update: दिन में गर्मी, रात में ठंड का एहसास!, चक्रवात ‘अर्नब’ से बदलेगा मौसम?

मध्यप्रदेश में दिन का तापमान 30-35 डिग्री के बीच रहा। उज्जैन 35° के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पचमढ़ी में रात का पारा 13° दर्ज हुआ। चक्रवात अर्नब के असर पर नए पूर्वानुमान का इंतजार है।

Oct 27, 2026
Cold in MP: एमपी में बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप, रात में गुलाबी ठंड, अमरकंटक में पारा गिरकर 13 डिग्री

Cold in MP: एमपी में बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप, रात में गुलाबी ठंड, अमरकंटक में पारा गिरकर 13 डिग्री

मध्यप्रदेश में अगले चार दिन बारिश का अलर्ट नहीं है। दिन में धूप और गर्मी रहेगी, जबकि रात में गुलाबी ठंड बढ़ेगी। अमरकंटक में पारा गिरकर 13 डिग्री पर पहुंच गया।

Oct 24, 2026
MP Weather Today: भोपाल-इंदौर समेत 17 जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

MP Weather Today: भोपाल-इंदौर समेत 17 जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम बदल सकता है। भोपाल, इंदौर समेत 17 जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

Oct 23, 2026
MP Weather Update: MP में फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी 

MP Weather Update: MP में फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी 

मध्य प्रदेश में अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है और बारिश का सिलसिला जारी है।

Oct 22, 2026