Weather Update Rain Likely in Eastern MP

Weather News: एमपी में मानसून बिगड़ेगा! मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में बारिश के आसार, रीवा सतना में बढ़ेगी ठंडक

मध्य प्रदेश में उत्तरी हवाओं और ऊपरी हवा के चक्रवात से पूर्वी जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। रीवा, सतना में अगले चार दिन अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री गिर सकता है।

By : संजय चतुर्वेदी
Weather News: एमपी में मानसून बिगड़ेगा! मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में बारिश के आसार, रीवा सतना में बढ़ेगी ठंडक

MP Rain Alert News

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजजा बदलने लगा है। प्रदेश में उत्तरी हवाओं की एंट्री हो चुकी है और हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है। इसका असर अगले तीन से चार दिन  तक पूर्वी हिस्सों में रहेगा। बुधवार 7 अक्टूबर को कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

इन जिलों में हल्की बारिश के आसार

मौसम केंद्र ने छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बारिश की संभावना जताई है। कटनी, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, डिंडोरी, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा में भी हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में सिर्फ सतना में बारिश दर्ज हुई वह भी महज 0.6 मिलीमीटर हुई है। इसके उलट बाकी जिले सूखे रहे।

रीवा और सतनाम में घटेगा पारा

चक्रवात के असर से पूर्वी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। रीवा, सतना और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है। मंगलवार को रीवा में पारा 30.6 और सतना में 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

भोपाल और इंदौर में अभी तीखी धूप

पश्चिमी और मध्य जिलों में मौसम फिलहाल स्थिर रहेगा। यहां तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। मंगलवार को दिन में धूप तेज रही। ग्वालियर में सबसे ज्यादा 36.5 डिग्री दर्ज हुआ। धार और उज्जैन में 36.4, इंदौर में 36.2 और भोपाल में 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पहाड़ी इलाकों में राहत रही। एक तरफ पचमढ़ी में 29.6 और बालाघाट के मलाजखंड में 29.5 डिग्री पारा मापा गया। 

इसके साथ ही आने वाले दिनों में उत्तरी हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी। इससे रात का तापमान भी धीरे-धीरे नीचे आएगा और सुबह शाम की गुलाबी ठंड का एहसास बढ़ सकता है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026