माफिया के बेटे की सड़क हादसे में मौत

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, झांसी जेल में बंद भाई अली से मुलाकात कर लौट रहा था 

झांसी-कानपुर हाईवे पर माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की कार दुर्घटना में मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

By : नरेंद्र कुमार
माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, झांसी जेल में बंद भाई अली से मुलाकात कर लौट रहा था 

माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार को झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसके एक साथी की भी जान चली गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

भाई अली से मुलाकात कर लौट रहे थे

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अबान अहमद अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने आया था। मुलाकात के बाद लौटते समय पूंछ थाना क्षेत्र के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने अबान अहमद और उसके एक साथी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल तीन अन्य युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दुर्घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि, दुर्घटना के सही कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

 

संबंधित सामग्री

Indore Student Accident: इंदौर के स्कूली बच्चों का वाहन लाहौल में खाई में गिरा, शिक्षक समेत 7 घायल

Indore Student Accident: इंदौर के स्कूली बच्चों का वाहन लाहौल में खाई में गिरा, शिक्षक समेत 7 घायल

हिमाचल के लाहौल स्पीति में घूमने गए इंदौर के स्कूली बच्चों का टेंपो ट्रैवलर सोमवार को कोकसर के पास सड़क से नीचे उतर गया। हादसे में एक शिक्षक और 7 बच्चे घायल हुए, सभी की हालत स्थिर है।

Nov 02, 2026
Amethi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत और ककवा हादसे में दूसरी मौत

Amethi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत और ककवा हादसे में दूसरी मौत

ननिहाल में शादी समारोह की खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने परिवार को कभी न भूलने वाला गम दे दिया। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के वारिसगंज में ट्रैक्टर की टक्कर से दो वर्षीय मासूम असमीरा...

Nov 02, 2026
Hapur Accident News: जिस अंतिम संस्कार में शामिल होने निकले थे, खुद अर्थी पर लौटे तीन दोस्त

Hapur Accident News: जिस अंतिम संस्कार में शामिल होने निकले थे, खुद अर्थी पर लौटे तीन दोस्त

जिस अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तीन लोग घर से निकले थे, उन्हें क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है।

Oct 27, 2026
Bhopal Bus Accident: भोपाल के VIP रोड पर पलटी बस, 3 छात्र घायल

Bhopal Bus Accident: भोपाल के VIP रोड पर पलटी बस, 3 छात्र घायल

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कॉलेज बस अनियंत्रित होकर सड़क...

Oct 27, 2026
Chhattisgarh Bus Accident: सिमगा में खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, अंबिकापुर से रायपुर जा रहे 3 यात्रियों की मौत

Chhattisgarh Bus Accident: सिमगा में खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, अंबिकापुर से रायपुर जा रहे 3 यात्रियों की मौत

बलौदाबाजार भाटापारा के सिमगा में सोमवार सुबह अंबिकापुर से रायपुर जा रही यात्री बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 10 यात्री घायल हैं।<br/>

Oct 26, 2026