महापौर पदों का आरक्षण तय

मध्यप्रदेश में महापौर और नपा अध्यक्षों के लिए आरक्षण तय करेंगे नगरीय विकास आयुक्त

नगर निगम और नगर पालिका चुनावों से पहले महापौर और नपा अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण तय करने का जिम्मा नगरीय विकास आयुक्त को सौंपा गया है।

By : नरेंद्र कुमार
 मध्यप्रदेश में  महापौर और नपा अध्यक्षों के लिए आरक्षण तय करेंगे नगरीय विकास आयुक्त

अगले वर्ष होने वाले नगर निगम और नगर पालिका चुनावों से पहले सरकार ने महापौर और नगरपालिका अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया के लिए अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश में आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को दोनों पदों के आरक्षण के लिए अधिकृत अधिकारी घोषित किया गया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मध्यप्रदेश नगरपालिका (महापौर और अध्यक्ष) पदों का आरक्षण नियम, 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत किया जाएगा। इसलिए नगरीय निकायों के आगामी निर्वाचन के लिए महापौर एवं अध्यक्ष पदों के आरक्षण की कार्रवाई के लिए आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास को अधिकृत किया गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में 12 जून को आदेश जारी कर दिए हैं।

2022 में हुआ था महापौर पदों का आरक्षण

श्रेणी नगर निगम
अनारक्षित इंदौर, जबलपुर, रीवा, सिंगरौली
महिला (अनारक्षित) ग्वालियर, देवास, बुरहानपुर, सागर, कटनी
ओबीसी महिला भोपाल, खंडवा
ओबीसी रतलाम, सतना
अनुसूचित जाति (अजा) उज्जैन
अनुसूचित जाति महिला मुरैना
अनुसूचित जनजाति (अजजा) छिंदवाड़ा

महिलाओं के लिए आरक्षित हैं 50 प्रतिशत सीटें

वर्तमान व्यवस्था में महापौर और अध्यक्ष दोनों पदों के लिए 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाते हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्गों के लिए आरक्षण संबंधित क्षेत्रों की जनसंख्या के अनुपात के आधार पर निर्धारित किया जाता है।इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए निकायों में 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। आरक्षण का रोटेशन इस प्रकार किया जाता है कि पिछली बार आरक्षित रहे निकायों को छोड़कर नए निकायों को अवसर मिल सके।सभी 16 नगर निगमों के लिए प्रत्येक चुनाव से पहले लॉटरी के माध्यम से यह तय किया जाता है कि किस नगर निगम में महापौर का पद किस वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा।

संबंधित सामग्री

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026
ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 लोगों को बचाया गया

ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 लोगों को बचाया गया

ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज MSV Al Jusufi पर अज्ञात हवाई वस्तु से हमला हुआ। गुजरात के एक नाविक की मौत हो गई, जबकि 13 भारतीयों को बचा लिया गया।<br/><br/>

Nov 03, 2026