leopard attack in mahasamund 8 family injured

Leopard Attack: महासमुंद में तेंदुए का खौफ, सोते हुए एक ही परिवार के आठ लोगों का शिकार, दहशत में ग्रामीण

महासमुंद के झिटकी गांव में तेंदुए ने घर में घुसकर सो रहे एक ही परिवार के 8 लोगों पर हमला कर दिया। सभी घायल जिला अस्पताल रेफर किए गए हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Leopard Attack: महासमुंद में तेंदुए का खौफ, सोते हुए एक ही परिवार के आठ लोगों का शिकार, दहशत में ग्रामीण

Leopard Attack in Family

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की कोमाखान तहसील के झिटकी गांव में रविवार देर रात तेंदुए ने घर में घुसकर सो रहे एक परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के 8 सदस्य घायल हो गए। अचानक हुए हमले से घर में अफरातफरी मच गई और चीख पुकार सुनकर पूरे गांव में दहशत फैल गई।

सोते वक्त घर में घुसा तेंदुआ

परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। तभी तेंदुआ अंदर पहुंच गया और लोगों पर टूट पड़ा। घायलों  में सरजू यादव, उनकी पत्नी उत्तरी बाई यादव, जनकराम, जनकराम के बेटे मनीष, सुनीता यादव और तुषार के नाम सामने आए हैं। दो अन्य घायलों के नाम भी अभी पता नहीं चल सके हैं। शोर सुनकर परिजन ौर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बागबाहरा से महासमुंद रेफर

घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल महासमुंद रेफर कर दिया गया। बताया गया कि बागबाहरा अस्पताल में जरूरी वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी। इसलिए आगे के इलाज के लिए घायलों को जिला अस्पताल भेजना पड़ा।

लगातार दूसरे दिन हमले से ग्रामीणों में डर

झिटकी की घटना से एक दिन पहले पंडरीपानी गांव में भी तेंदुए ने एक व्यक्ति पर हमला किया था। दो दिन पहले दो हमलों के बाद इलाके के लोग डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए असरदार कदम उठाने की मांग की है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम अब इलाके में तेंदुए की हलचल पर नजर रख रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026