Sirpur Enters UNESCO tentative World Heritage List

UNESCO Heritage List: छत्तीसगढ़ का सिरपुर यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल; अब विश्व धरोहर बनने की राह खुली

छत्तीसगढ़ के सिरपुर को यूनेस्को की अस्थायी सूची में जगह मिली है। लक्ष्मण मंदिर, बाजार परिसर समेत कई स्थल शामिल हैं। यह स्थायी विश्व धरोहर की ओर पहला कदम है।

By : संजय चतुर्वेदी
UNESCO Heritage List: छत्तीसगढ़ का सिरपुर यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल; अब विश्व धरोहर बनने की राह खुली

UNESCO World Heritage List Chhattisgarh Laxman Temple

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित ऐतिहासिक सिरपुर अब यूनेस्को की विश्व विरासत अस्थायी सूची का हिस्सा बन गया है। इस सूची में लक्ष्मण मंदिर समेत यहाँ के कई प्रमुख स्थल दर्ज किए गए हैं। इसे स्थायी विश्व धरोहर का दर्जा पाने की दिशा में पहला बड़ा कदम माना जा रहा है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के सिरपुर के लिए यह खबर बड़ी उपलब्धि लेकर आई है। यूनेस्को ने इस प्राचीन स्थल को अपनी विश्व विरासत की अस्थायी सूची में शामिल कर लिया है। महासमुंद जिले के लोग इसे अपने इलाके के लिए गर्वा का मौका बता रहे हैं। सिरपुर लंबे समय से इतिहासकारों, पुरातत्वविदों और पर्यटकों को अपनी ओर खींचता रहा है। अब इस फैसले से इसकी पहचान दुनिया के नक्शे पर और मजबूत होने की उम्मीद है।

सूची में शामिल हुए कई स्थल

यूनेस्को की अस्थायी सूची में सिरपुर के सिर्फ एक नहीं, कई अहम स्थलों को जगह मिली है। इनमें लक्ष्मण मंदिर, बाजा परिसर, तीवर देव विहार और राम मंदिर शामिल हैं। इसके अलावा कुछ और ऐतिहासिक स्थल की सूची में रखे गए हैं। अपनी प्राचीन वास्तुकला, सांस्कृतिक अहमियत और इतिहास से जुड़ाव के कारण ये स्थल पहले से ही अलग पहचान रखते हैं।

स्थायी दर्ज की ओर पहला कदम

अस्थायी सूची में अपना नाम विश्व विरासत स्थल बनने की प्रक्रिया का शुरुआती पड़ाव माना जाता है। जानकारों के मुताबिक इस मान्यता से सिरपुर के लिए आगे का रास्ता आसान होगा। उनका मानना है कि इससे यहां पर्यटन को रफ्तार मिलेगी। साथ ही संरक्षण  और विकास के कामों में भी तेजी आने की उम्मीद है।

महासमुंद और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण

सिरपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत की पहचान है। अस्थायी सूची में शामिल होने के बाद अब इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा पहचान मिलेगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में सिरपुर स्थायी विश्व धरोहर स्थल के रूप में भी दर्ज होगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026