माघ मेले के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, भोपाल मंडल की 12 ट्रेनों का प्रयागराज में स्टॉपेज

माघ मेले के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, भोपाल मंडल की 12 ट्रेनों का प्रयागराज में स्टॉपेज

प्रयागराज में माघ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने 12 ट्रेनों के स्टॉपेज का स्टॉपेज दिया है। पश्चिम मध्य रेलवे ने यह सुविधा दी है।

By : स्वदेश डेस्क
माघ मेले के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, भोपाल मंडल की 12 ट्रेनों का प्रयागराज में स्टॉपेज

भोपाल। माघ मेला पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने राहत देने वाला बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने इटारसी, भोपाल होकर जाने वाली 12 ट्रेनों का स्टॉपेज प्रयागराज, रामबाग एवं झूसी स्टेशन पर 2 मिनट अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया है। ये ट्रेनें जनवरी एवं फरवरी में निर्धारित तिथियों में ही 02 मिनट का हॉल्ट लेगी।

दरअसल, रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज माघ मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। इसके चलते यात्रियों को चढ़ने-उतरने में आसानी हो और उनकी धार्मिक यात्रा अधिक सरलता से होगी। रेलवे का यह निर्णय लंबी दूरियों की खास ट्रेनों पर लागू होगा। रेलवे के इस निर्णय से माघ मेले में स्नान और दर्शन के लिए प्रयागराज आने-जाने वाले यात्रियों को सीधी और सरलता से कनेक्टिविटी मिलेगी।

इन ट्रेनों का होगा स्टॉपेज

पश्चिम मध्य रेलवे के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि उक्त स्टेशनों पर स्टॉपेज लेने वाली ट्रेनों में 11062/11061 जयनगर-एलटीटी, 20934/20933 दानापुर-उधना, 11034/11033 दरभंगा -पुणे,15559/15560 दरभंगा-अहमदाबाद, 20962/20961 बनारस-उधना और 11037/11038 गोरखपुर- पुणे एक्सप्रेस शामिल है। बता दें कि प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले में मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में संगम पर पहुंचते हैं। 

यात्रियों की सुविधाओं के लिए इंतजाम

डीसीएम ने बताया कि यह अस्थायी ठहराव माघ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। माघ मेला का समापन 15 फरवरी तक होगा। माघ मेला 2026 के दौरान यह अतिरिक्त ठहराव व्यवस्था श्रद्धालुओं की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाने में मददगार साबित होगी।

रेलवे की यात्रियों से अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन संख्या, तिथि एवं समय-सारिणी की पुष्टि आधिकारिक रेलवे वेबसाइट, एनटीईएस अथवा नजदीकी रेलवे स्टेशन से अवश्य कर लें।

संबंधित सामग्री

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

भारत अगले 3-4 साल में वंदे भारत ट्रेनों का निर्यात शुरू कर सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे के कई आधुनिक पार्ट्स पहले से विदेशों में भेजे जा रहे हैं।

Nov 02, 2026
Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे ने त्योहारों की भीड़ देखते हुए निजामुद्दीन और झांसी के बीच 16 जनरल कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 5 से 8 नवंबर तक चलेगी और ग्वालियर, दतिया, डबरा में रुकेगी।

Oct 27, 2026
Train Phone Use Rules: ट्रेन में स्पीकर पर गाने बजाए तो कटेगा 1000 रुपये का चालान, दोबारा पर जेल भी

Train Phone Use Rules: ट्रेन में स्पीकर पर गाने बजाए तो कटेगा 1000 रुपये का चालान, दोबारा पर जेल भी

रेलवे ने ट्रेन और स्टेशन पर स्पीकर में गाने, रील और तेज आवाज में बात करने को दंडनीय बना दिया है। पहली बार 1000 और दोबारा 5000 रुपये तक जुर्माना, जेल का भी प्रावधान।

Oct 19, 2026
Bhopal Special Train: दिवाली-छठ पर अब घर जाना होगा आसान,भोपाल से चलेंगी  स्पेशल ट्रेनें

Bhopal Special Train: दिवाली-छठ पर अब घर जाना होगा आसान,भोपाल से चलेंगी  स्पेशल ट्रेनें

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दानापुर, रीवा और डॉ. अंबेडकर नगर के लिए त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनें। जानें ट्रेन नंबर, तारीख और प्रमुख स्टॉपेज।

Oct 12, 2026
Puja Special Train: बिलासपुर रायपुर दुर्ग से गुजरेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 6 अक्टूबर से हर मंगलवार संचालन

Puja Special Train: बिलासपुर रायपुर दुर्ग से गुजरेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 6 अक्टूबर से हर मंगलवार संचालन

नवरात्र और दशहरा की भीड़ को देखते हुए रेलवे लोकमान्य तिलक टर्मिनस और सांतरागाछी के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग में रुकेगी।

Oct 03, 2026