LTT Santragachi puja Special Train

Puja Special Train: बिलासपुर रायपुर दुर्ग से गुजरेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 6 अक्टूबर से हर मंगलवार संचालन

नवरात्र और दशहरा की भीड़ को देखते हुए रेलवे लोकमान्य तिलक टर्मिनस और सांतरागाछी के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग में रुकेगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Puja Special Train: बिलासपुर रायपुर दुर्ग से गुजरेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 6 अक्टूबर से हर मंगलवार संचालन

Puja Special Train

रायपुर। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए एक और राहत का इंतजाम किया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस और सांतरागाछी के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन चार चार फेरों के लिए चलेगी। यह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और रायगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के इन स्टेशनों से सफर करने वालों को सीधा फायदा मिलेगा।

6 से 27 अक्टूबर तक हर मंगलवार होगी रवाना

गाड़ी संख्या 01107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस सांतरागाछी पूजा स्पेशल 6 से 27 अक्टूबर तक हर मंगलवार को एलटीटी से रवाना होगी। अगले दिन दोपहर 12:04 बजे यह गोंदिया पहुंचेगी और 12:06 बजे आगे बढ़ेगी। दुर्ग में दोपहर 2:15 बजे आकर 2:20 बजे निकलेगी। रायपुर में 2:55 बजे पहुंचकर 3:00 बजे रवाना होगी। बिलासपुर में शाम 4:45 बजे आगमन और 4:55 बजे रवाना होगी। रायगढ़ में शाम 6:44 बजे पहुंचकर 6:35 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 5:00 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।

वापसी में गुरुवार को चलेगी ट्रेन

वापसी में गाड़ी संख्या 01108 सांतरागाछी लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा स्पेशल 8 से 29 अक्टूबर तक हर गुरुवार को चलेगी। यह सुबह 11 बजे सांतरागाछी से रवाना होगी और रात 08:08 बजे रायगढ़ पहुंचकर 8:10 बजे निकलेगी। बिलासपुर में रात 10:25 बजे आकर 10:35 बजे रवाना होगी। अगले दिन रात 12:05 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 2:55 बजे दुर्ग और 5:06 बजे गोंदिया होते हुए अगले दिन रात 9:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

19 स्टेशनों पर होगा ठहराव

दोनों दिशाओं में यह स्पेशल ट्रेन ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, मलकापुर, अकोला,बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर में रुकेगी। इससे महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड के कई शहरों के यात्रियों को त्योहार पर सफर का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

22 एलबीएच कोच के साथ चलेगी ट्रेन

स्पेशल ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इनमें दो विद्युत आपूर्ति यान, 15 थर्ड एसी, तीन सेकंड एसी, एक फर्स्ट एसी और एक पेंट्रीकार शामिल है।  नियमित गाड़ियों में बढ़ती भीड़ के बीच इससे आरक्षित बर्थ मिलने की संभावना बढ़ेगी। इसके साथ ही रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि सफर शुरू करने से पहले ट्रेन के संचालन दिन, समय और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें। ताजा जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस या रेलवन ऐप पर मिल सकती है।

संबंधित सामग्री

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026