Food Poisoning in mandsaur 25 villagersa fall ill

Mandsaur Food Poisoning: मंदसौर में दावत भोज बना 'जहर'; खाते ही 25 लोग की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

मंदसौर के दलौदा थाना क्षेत्र के कचनारा गांव में कार्यक्रम का खाना खाने के बादि 20 से 25 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज शुरू किया गया।

By : संजय चतुर्वेदी
Mandsaur Food Poisoning: मंदसौर में दावत भोज बना 'जहर'; खाते ही 25 लोग की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

Food Poisoning In madsaur

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में फूड पॉइजनिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दलौदा थाना क्षेत्र के कचनारा गांव में एक कार्यक्रम का भोजन करने के बाद एक ही गांव के 20 से 25 लोग अचानक बीमार पड़ गए। घटना के चलते गांव में इससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। बीमार लोगों को तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

खाना खाते ही बिगड़ने लगी तबीयत

जानकारी के अनुसार, कचनरा गांव में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित कराया गया। इसमें लोगों ने साथ बैठकर भोजन किया। कुछ ही देर बाद एक के बाद एक कई लोगों की सेहत बिगड़ने लगी। पेट दर्द से शुरू हुई शिकायत देखते ही देखते उल्टी, दस्त और घबराहट के लक्षण में बदल गई। इतना ही नहीं देखते ही देखते बीमार लोगों की संख्या 20 से 25 तक पहुंच गई। गांव में हड़कंप मच गया और परिजन घबराकर मरीजों को लेकर अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा उपचार

हालत बिगड़ने पर सभी प्रभावित लोगों को निजी वाहन के अलावा एंबुलेंस की मदद से आनन फानन में पास के नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां डॉक्टरों की टीम मरीजों का इलाज कर रही है। अस्पताल में एक साथ इतने मरीज पहुंचने से कुछ देर के लिए भीड़ और हलचल रही।

गांव में चिंता, जांच का इंतजार

एक ही गांव के इतने लोगों के बीमार होने से ग्रामीणों में चिंता है। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि भोजन में किस वजह से दिक्कत हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हालात पर नजर रखी जा रही है। मरीजों की स्थिति और आगे की जानकारी मिलने पर खबर अपडेट की जाएगी। फिलहाल प्रशासन ने कार्यक्रम में बने भोजन के सैंपल को जांच के लिए एकत्र कर लिया है। जांच रिपोर्ट के बाद ही फूड पॉइजनिंग के सही कारणों का पता चल सकेगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026