Manendragarh Bus Hits Tree 6 dead

CG Bus Accident: मनेंद्रगढ़ में यात्री बस पेड़ से टकराई; छह यात्रियों की मौत और 15 घायल

मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पहाड़हंसवाही के पास यात्री बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हैं। इनका अस्पताल में इलाज जारी है।

By : संजय चतुर्वेदी
CG Bus Accident: मनेंद्रगढ़ में यात्री बस पेड़ से टकराई; छह यात्रियों की मौत और 15 घायल

Manendragarh Road accident News

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पहाड़हंसवाही के पास गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही यात्री बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में छह यात्रियों की जान चली गई और 15 लोग घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।

पहले 2 की मौत की आई खबर फिर बढ़ा आकंड़ा

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों के राहत व बचाव में लग गए। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम भी पहुंच गई। शुरुआत में बस चालक समेत दो लोगों की मौके पर मौत की जानकारी सामने आई थी। लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

राहतकर्मियों ने एंबुलेंस से भी 15 घायलों को इलाज के लिए मनेंद्रगढ़ के अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं। ताकि सभी घायलों को बेहतर इलाज मिल सके।

अफसर और नेता पहुंचे अस्पताल

उपजिला अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों को हाल जाना और  अधिकारियों को जरूरी इंतजाम करने के निर्देशन दिए। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह भी केल्हारी अस्पताल पहुंचीं और राहत कार्यों की समीक्षा की। पूर्व विधायक गुलाब कमरो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ केल्हारी अस्पताल गए। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों की सेहत के बारे में जानकारी ली और इलाज व्यवस्थाएं देखीं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026