Indore Milk Price Hike Farmers Demand

Milk Price Hike: इंदौर में आज से महंगा हुआ दूध, किसान बोले 70 रुपए से कम मंजूर नहीं

इंदौर में 1 अक्टूबर से घर पहुंच दूध 65 रुपये लीटर हो गया है। किसान संघ ने 70 रुपये खरीद मूल्य की मांग रखी है। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर सप्लाई रोकने की चेतावनी दी है।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
Milk Price Hike: इंदौर में आज से महंगा हुआ दूध, किसान बोले 70 रुपए से कम मंजूर नहीं

Milk price Hike Indore

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में दूध के दाम बढ़ गए हैं। इसके साथ ही किसानों और विक्रेताओं के बीच खींचतान भी शुरू हो गई है। इंदौर दूध विक्रेता संघ ने 1 अक्टूबर से घर पहुंच दूध का रेट 63 से बढ़ाकर 65 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। दुकानों पर खुला दूध अप 68 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। उधर मध्य प्रदेश दूध किसान संघ इस बढ़ोतरी से संतुष्ट नहीं है। किसान 70 रुपये प्रति लीटर खरीद मूल्य मांग रहा है।

विक्रेता संघ ने क्या तय किया

संघ अध्यक्ष भरत मथुरावाला के अनुसार, अभी 63 रुपये के रेट में 62 रुपये दूध और 1 रुपया डिलीवरी चार्ज का है। नए रेट में 64 रुपये दूध के और 1 रुपया डिलीवरी का जुड़ेगा। यानी कुल 65 रुपये भाव रहने वाला है। मथुरावाला के अनुसार संघ 38 साल से काम कर रहा है। साथ ही पंजीकृत संस्था है। उन्होने कहा कि किसानों को लागत के हिसाब से भुगतान दिलाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी उपभोक्ताओं पर फालतू बोझ न डालना भी है।

संघ का कहना है कि फैट के हिसाब से किसानों को पहले 8.90 रुपये प्रति फैट मिल रहा था। अब यह 9.23 रुपये कर दिया गया है। मथुरावाला  का दावा है कि यह भुगतान सांची से ज्यादा है। उन्होंने यह भी बताया  कि देवास,उज्जैन, धार और खंडवा जैसे आसपास के इलाकों में भी दूध करीब 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।

किसान संघ को क्यों नहीं जंच रहा यह भाव

किसान संघ के अध्यक्ष दिलीप सिंह पंवार के अनुसार, हाल की 3 रुपये की बढ़ोतरी में भी 1 रुपया डिलीवरी चार्ज गिना गया है। यानी किसान के हाथ में असल में कम ही आता है। संघ की मांग है कि खरीद मूल्य 70 रुपये प्रति लीटर हो। फैट के आधार पर भुगतान पर भी किसान तैयार हैं, लेकिन इसके लिए 12 रुपये प्रति फैट मांग रहे हैं। पंवार ने तर्क दिया कि इंदौर के कुछ  दूसरे दूध कारोबारियों के यहां खरीद 65 से 68 रुपये और बिक्री 70 से 72 रुपये तक की बात सामने आती है। ऐसे में किसानों को भी 68 से 70 रुपये  का उचित दाम मिलना चाहिए।

दूध की सप्लाई रुकने पर क्या होगा?

किसान संगठन ने चेतावनी दी है  कि मांग नहीं मानी गई तो दूध की सप्लाई रोकने पर फैसला लिया जा सकता है। अभी ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ है। नए रेट पूरी तरह लागू रहेंगे या नहीं, यह दोनों पक्षों की आगे की बातचीत पर निर्भर करेगा। फिलहाल झगड़ा खरीद मूल्य, फैट के हिसाब से भुगतानि और उत्पादन लागत पर अटका है। विक्रेता उपभोक्ताओं का हवाला दे रहे हैं और किसान अपनी लागत का हवाला दे रहे हैं।
 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026