MLA Rameshwar Sharma

MLA Rameshwar Sharma: विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान, काजी कैंप पर मिसाइल गिरा दो...

भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के एक बयान को लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है।

By : विकास जैन
MLA Rameshwar Sharma: विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान, काजी कैंप पर मिसाइल गिरा दो...

MLA Rameshwar Sharma: विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान, काजी कैंप पर मिसाइल गिरा दो...

MLA Rameshwar Sharma: भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के एक बयान को लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। बीते रविवार की रात भोपाल के करोंद में आयोजित एक मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान मंच से जनता को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि करोंद चौराहे से मिसाइल छोड़ो तो काजी कैंप में जाकर गिरे। हालांकि, बयान के तुरंत बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका इशारा भोपाल के काजी कैंप की ओर नहीं, बल्कि पाकिस्तान स्थित इस्लामाबाद के लिए था। इस बयान को लेकर कांग्रेस ने जोरदार हमला बोला है।

करोंद से मिसाइल छोड़ो...' और फिर...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले लोग कहते थे भारत सुई नहीं बना सकता, लेकिन मोदी जी ने देश में मिसाइलें बनवा दीं। उन्होंने कहा, कि तुम करोंद के चौराहे पर खड़े होकर मिसाइल लगाओ और काजी कैंप पर गिरा दो। बयान के तुरंत बाद उन्होंने स्थिति संभालते हुए कहा, मैंने भोपाल के काजी कैंप की बात नहीं की, मेरा मतलब इस्लामाबाद वाले क्षेत्र से था।

लाहौर और इस्लामाबाद में भी फोड़ेंगे मटकी

रामेश्वर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज को जातिगत विभाजन से ऊपर उठकर सबसे पहले भारतीय होना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में लाहौर, ढाका और इस्लामाबाद में भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हो सकता है।

कांग्रेस का पलटवार

विधायक के इस बयान पर कांग्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर अब्बास हाफिज ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मामले पर सरकार की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। हाफिज ने विधायक की सफाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि इंटरनेट खंगालने पर भी पाकिस्तान में काजी कैंप नाम की किसी जगह का उल्लेख नहीं मिलता, ऐसे में विधायक जी को स्पष्ट करना चाहिए कि वे वास्तव में किस काजी कैंप का जिक्र कर रहे थे।

संबंधित सामग्री

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे...

Nov 03, 2026
Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

राजधानी भोपाल के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की...

Nov 03, 2026
MP Cleaner Strike: राजधानी भोपाल में आज प्रदर्शन करेंगे सफाईकर्मी, नीलम पार्क में देंगे धरना

MP Cleaner Strike: राजधानी भोपाल में आज प्रदर्शन करेंगे सफाईकर्मी, नीलम पार्क में देंगे धरना

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के बैनर तले मंगलवार को

Nov 03, 2026
Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Nov 03, 2026
Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

दिवाली और भाई दूज का त्योहार अब बेहद नजदीक है और मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों की नजरें अपने भैया यानी मुख्यमंत्री...

Nov 02, 2026