Mohan Yadav on Bengal BJP Victory

75 साल बाद बंगाल सही मायनों में आजाद हुआ : डॉ. यादव

बुरहानपुर में भाजपा के विजय उत्सव में CM डॉ. मोहन यादव ने बंगाल जीत को ऐतिहासिक बताया। कहा- 75 साल बाद बंगाल सही मायनों में आजाद हुआ है।

By : स्वदेश डेस्क
75 साल बाद बंगाल सही मायनों में आजाद हुआ : डॉ. यादव

बंगाल जीत पर बुरहानपुर में मना विजय उत्सव

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत की खुशी बुरहानपुर में उत्सव के रूप में मनाई गई। परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में आयोजित ‘विजय उत्सव’ और ‘जन विश्वास उत्सव’ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। मंच से उन्होंने अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और कांग्रेस पर तीखे राजनीतिक हमले किए।

डॉ. यादव ने कहा कि केजरीवाल जेल जाने के बाद भी पद नहीं छोड़ते। वहीं, इतनी बड़ी हार के बाद भी ममता बनर्जी निर्ममता के साथ पेश आ रही हैं और पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

उद्योगपतियों से मिले मुख्यमंत्री

परमानंद ऑडिटोरियम में स्थानीय उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि सरकार निमाड़ क्षेत्र के औद्योगिक विकास को लेकर गंभीर है।

उन्होंने कहा कि निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट कराने का वादा किया गया है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुरहानपुर के केला किसानों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सरकार ने निंबोला औद्योगिक क्लस्टर के लिए 350 करोड़ रुपए की पहली किस्त भी जारी कर दी है।

उन्होंने कहा कि बंगाल और असम के चुनाव में मुस्लिम समुदाय ने भी बड़े पैमाने पर भाजपा का साथ दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 75 साल बाद बंगाल सही मायनों में आजाद हुआ है और अब वह देश के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026