“जनजातीय अंचलों तक पहुंचेगी सेहत की गाड़ी”

“जनजातीय अंचलों तक पहुंचेगी सेहत की गाड़ी”

By : Swadesh Bhopal
“जनजातीय अंचलों तक पहुंचेगी सेहत की गाड़ी”

सीएम डॉ. यादव ने 6 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को दिखाई हरी झंडी

मध्यप्रदेश के आलीराजपुर, खंडवा, धार और झाबुआ जिलों में जनजातीय समुदाय को अब घर-घर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी-मुख्यमंत्री बोले, “कोई भी व्यक्ति चिकित्सा सुविधा से वंचित नहीं रहेगा।”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदूर अंचलों तक पहुँचाने के प्रयास में, शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत 6 नई मोबाइल मेडिकल यूनिट्स (एमएमयू) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

आदिवासी अंचल तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच

ये यूनिट्स प्रदेश के आलीराजपुर, खंडवा, धार और झाबुआ जैसे जनजातीय बहुल जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को और मजबूत करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू किए गए धरती आबा अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य है कि “स्वास्थ्य सेवा हर घर, हर गांव तक पहुँचे।”

प्रदेश में 72 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स सक्रिय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 21 जिलों में 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) के तहत संचालित हैं। इन नई 6 यूनिट्स के जुड़ने से संख्या बढ़कर 72 हो जाएगी। इन यूनिट्स के माध्यम से निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, दवा वितरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, आभा आईडी निर्माण, फिजियोथेरेपी और पैथोलॉजी जांच जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

10 किलोमीटर दायरे में अस्पताल न होने वाले गांवों को राहत

डॉ. यादव ने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट्स उन गांवों तक भी पहुंचेंगी, जहाँ 10 किलोमीटर के दायरे में कोई स्थायी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। उन्होंने कहा,

“राज्य सरकार का उद्देश्य है कि मध्यप्रदेश के किसी भी नागरिक को स्वास्थ्य सुविधा से वंचित न रहना पड़े। यह पहल जनजातीय अंचलों में चिकित्सा सेवाओं की पहुंच को नई दिशा देगी।”

जनजातीय इलाकों में आएगा ठोस बदलाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन यूनिट्स से सुदूर इलाकों में रहने वाले लोगों को न केवल स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी बल्कि सिकल सेल एनीमिया, शुगर और अन्य बीमारियों की जांच व इलाज भी आसानी से संभव होगा।इस मौके पर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, प्रमुख सचिव संदीप यादव, आयुक्त जनसम्पर्क दीपक कुमार सक्सेना और एनएचएम की प्रबंध निदेशक सुश्री सलोनी सिडाना उपस्थित रहीं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे...

Nov 03, 2026
Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

राजधानी भोपाल के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की...

Nov 03, 2026