Mohanpur Conversion Case: FIR Registered in Guna

मोहनपुर खुर्द कन्वर्जन मामले में FIR दर्ज, ईस्टर कार्यक्रम के बाद हुआ था खुलासा

गुना के मोहनपुर खुर्द में कन्वर्जन मामले में FIR दर्ज हुई है। ईस्टर कार्यक्रम, चंगाई सभा और आदिवासी समुदाय को लेकर उठे सवालों के बीच प्रशासन की कार्रवाई शुरू।

By : स्वदेश डेस्क
मोहनपुर खुर्द कन्वर्जन मामले में FIR दर्ज, ईस्टर कार्यक्रम के बाद हुआ था खुलासा

गुना: मध्यप्रदेश के गुना जिले के मोहनपुर खुर्द गांव में कन्वर्जन के मामले में अब प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ईस्टर कार्यक्रम के दौरान सामने आए विवाद के बाद आज इस पूरे प्रकरण में FIR दर्ज की गई है।

ईस्टर कार्यक्रम के बाद सामने आया मामला

मोहनपुर खुर्द में कुछ दिन पहले आयोजित ईस्टर कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगों को एकत्र किया गया था। इस आयोजन में भोज और प्रार्थना सभाओं के माध्यम से लोगों को प्रभावित करने के आरोप लगे थे। स्थानीय स्तर पर यह भी दावा किया गया कि “चंगाई” यानी प्रार्थना के जरिए बीमारियों को ठीक करने की बात कही जा रही थी, जिससे अंधविश्वास फैलने की आशंका जताई गई। 

कन्वर्जन के आरोप, जांच शुरू

मामले में आरोप है कि कुछ बाहरी और स्थानीय लोगों द्वारा सुनियोजित तरीके से कन्वर्जन की गतिविधियां चलाई जा रही थीं। इसी को लेकर प्रशासन ने अब FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, जांच में यह भी देखा जाएगा कि क्या लोगों को किसी प्रकार का प्रलोभन दिया गया या स्वास्थ्य सेवाओं के बजाय धार्मिक तरीकों को बढ़ावा दिया गया।

आदिवासी समाज की मजबूरी का फायदा उटाया!

इस पूरे मामले में आदिवासी समुदाय की मजबूरी का फयदा उठाने के लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आर्थिक और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का फायदा उठाकर उन्हें प्रभावित किया जा रहा है। कुछ संगठनों ने आरोप लगाया है कि लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां क्षेत्र में चल रही हैं। 

प्रशासन की भूमिका पर पहले उठे थे सवाल

इस घटना से पहले प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर भी सवाल उठे थे। जिला मुख्यालय के पास इतने बड़े आयोजन के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर आलोचना हुई थी। अब FIR दर्ज होने के बाद माना जा रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की जाएगी। 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026