MP 13 New IAS Officers DPC UPSC

News IAS In MP: एमपी को मिल सकते हैं 13 नए IAS अफसर, 10 महिलाएं सूची में, UPSC में हुई DPC की बैठक

मध्य प्रदेश के 13 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को आईएएस संवर्ग मिलना है। यूपीएससी में डीपीसी बैठक हुई, 10 महिला अधिकारियों को मौका मिलने की संभावना है।

By : संजय चतुर्वेदी
News IAS In MP: एमपी को मिल सकते हैं 13 नए IAS अफसर, 10 महिलाएं सूची में, UPSC में हुई DPC की बैठक

MP IAS promotion

भोपाल। मध्य प्रदेश के 13 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को इस बार आईएएस संवर्ग में नियुक्ति मिलनी है। इसके लिए सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग में विभागीय पदोन्नति समिति यानी डीपीसी की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से 2007-08 बैच के अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया।

बैठक में कौन शामिल हुआ

बैठक में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल शामिल हुए। डीपीसी में एक पद के लिए तीन नाम प्रस्तावित किए जाते हैं। इस बार 13 पदों के लिए 39 नाम भेजे गए थे।

10 महिला अधिकारियों को मिल सकता है मौका

सूत्रों के मुताबिक इस बार 10 महिला अधिकारियों को आईएएस संवर्ग मिल सकता है। विभागीय जांच जैसे कारणों से कमल नागर समेत कुछ अधिकारियों के नाम सूची से अलग कर दिए गए। 1999 बैच के जयेंद्र विजयवत और मनोज मालवीय आयु सीमा की वजह से बाहर हुए। 2002 बैच के कमल नागर का मामला विचाराधीन है।

इन नामों की चर्चा

सूत्रों का कहना है कि 2007 बैच की मिनिषा पांडे, इला तिवारी, सपना एम सोलंकी, नीता राठौर, शैलेंद्र सिंह सोलंकी, रानी पासी, रंजना देवड़ा, माधवी नागेंद्र और वर्षा सोलंकी को आईएएस संवर्ग मिल सकता है। 2008 बैच से प्रियंका गोयल, अभिषेक दुबे, नरोत्तम प्रसाद भार्गव और निधि सिंह राजपूत को मौका मिल सकता है।

भोपाल नगर निगम में एक ही बैच के दो अफसर

रविवार को चार आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए थे। इनमें 2018 बैच के रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम का आयुक्त बनाया गया। निगम में इसी बैच के अक्षय कुमार तेम्रवाल अपर आयुक्त हैं, जो पदक्रम सूची में अहिरवार से वरिष्ठ हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है और पदस्थापना के समय इस पर विचार हुआ था। जल्द ही समाधान निकाल लिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026