MP BJP Forms Disciplinary, Finance Committees

BJP Niyukti: MP बीजेपी में 16 महीने बाद अनुशासन समिति गठित, लक्ष्मण रेखा लांघने वाले नेताओं पर होगा एक्शन?

हेमंत खंडेलवाल ने साढ़े 16 महीने बाद MP बीजेपी की अनुशासन समिति बनाई। चेतन्य काश्यप वित्त समिति के संयोजक बने, भाजयुमो के 5 जिला अध्यक्ष भी घोषित हुए।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
BJP Niyukti: MP बीजेपी में 16 महीने बाद अनुशासन समिति गठित, लक्ष्मण रेखा लांघने वाले नेताओं पर होगा एक्शन?

MP BJP Disciplinary Committee

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ताजपोशी के करीब साढ़े 16 महीने बाद शुक्रवार को प्रदेश अनुशासन समिति का गठन कर दिया गया। इसके साथ ही वित्त समिति और प्रदेश सह कोषाध्यक्ष की नियुक्ति के आदेश भी जारी हुए। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में भी नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। शुक्रवार को खंडेलवाल ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की।

शिवप्रकाश की मैराथन बैठकों के बाद शुरू हुआ नियुक्तियों का दौर

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने हाल ही में भोपाल में दो दिन रहकर संगठन के कामकाज की गहन समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने मोर्चा, प्रकोष्ठ, निगम-मंडल, संभागीय और जिला प्रभारियों सहित प्रदेश पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठकें लीं। उन्होंने संगठन में खाली पड़े पदों को जल्द भरने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। इन बैठकों का असर शुक्रवार को दिखा, जब नियुक्तियों के आदेश एक साथ जारी हुए।

साढ़े 16 महीने बाद बनी अनुशासन समिति

हेमंत खंडेलवाल ने 2 जुलाई 2025 को मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कमान संभाली थी। उनके अध्यक्ष बनने के करीब साढ़े 16 महीने बाद प्रदेश अनुशासन समिति का गठन हुआ है।

बागियों और निष्कासित नेताओं की वापसी की राह होगी आसान?

सियासी गलियारों में इस समिति के गठन को अहम माना जा रहा है। चर्चा है कि नए साल में उन नेताओं के लिए पार्टी में वापसी की राह आसान हो सकती है, जो पिछले चुनावों में बागी होकर लड़े या किसी कारण से निलंबित अथवा निष्कासित चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि ऐसे नेताओं में कई पूर्व विधायक और पूर्व सांसद जैसे बड़े चेहरे भी शामिल हैं। अब अनुशासन समिति इनके आवेदनों और मामलों की समीक्षा कर वापसी पर विचार कर सकेगी।

प्रदेश अनुशासन समिति में ये नाम शामिल

संयोजक: बाबू सिंह रघुवंशी (पूर्व अध्यक्ष, लघु उद्योग निगम एवं पूर्व प्रदेश मंत्री, भाजपा)

सदस्य: विनोद गोटिया (अध्यक्ष, तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण)

सदस्य: देवी लाल धाकड़ (पूर्व विधायक)

सदस्य: अभय चौधरी (पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा)

सदस्य: संध्या राय (सांसद, भिंड)

सदस्य: विष्णु खत्री (विधायक, बैरसिया)

वित्त समिति गठित, दीपक टीनू जैन बने सह कोषाध्यक्ष

संगठन के आर्थिक प्रबंधन के लिए तीन सदस्यीय वित्त समिति बनाई गई है। इंदौर के दीपक टीनू जैन को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वित्त समिति संयोजक: चेतन्य कुमार काश्यप (कैबिनेट मंत्री, मप्र शासन)

सदस्य: मधु वर्मा (विधायक)

सदस्य: अखिलेश जैन (प्रदेश कोषाध्यक्ष, भाजपा)

प्रदेश सह कोषाध्यक्ष: दीपक टीनू जैन (इंदौर)

भाजयुमो में 5 जिलों में नई नियुक्तियां

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने 5 जिलों में नई नियुक्तियों की सूची जारी की है।

आगर: अभिजीत बजाज (जिला अध्यक्ष)

नरसिंहपुर: अभिषेक रघुवंशी (जिला अध्यक्ष) और प्रदीप लोधी (जिला महामंत्री)

सिंगरौली: लालबाबु बेश्य (जिला अध्यक्ष)

आलीराजपुर: रोशन पचाया (जिला अध्यक्ष)

राजगढ़: अजय ठाकुर (जिला अध्यक्ष)

संबंधित सामग्री

MP Fake Sim Trap Expose: एमपी में फर्जी सिम का बड़ा जाल, 80 आरोपी गिरफ्तार, 1,907 साइबर शिकायतें जुड़ीं

MP Fake Sim Trap Expose: एमपी में फर्जी सिम का बड़ा जाल, 80 आरोपी गिरफ्तार, 1,907 साइबर शिकायतें जुड़ीं

एमपी पुलिस ने ऑपरेशन फास्ट 2.0 में फर्जी सिम नेटवर्क पर कार्रवाई कर 100 केस दर्ज किए और 80 आरोपी गिरफ्तार किए। 1,437 फर्जी सिम और 1,907 साइबर शिकायतें जुड़ी मिलीं।

Nov 20, 2026
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में अकवान का असर, 21 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में 21 डिग्री पर अटका पारा

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में अकवान का असर, 21 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में 21 डिग्री पर अटका पारा

चक्रवात अकवान के असर से छत्तीसगढ़ में 20 और 21 नवंबर को बारिश और बिजली का अलर्ट है। रायपुर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा। किसानों को धान ढकने की सलाह।<br/>

Nov 20, 2026
Blind Cricket Final:ब्लाइंड एशिया कप का फाइनल बारिश में धुला, पाकिस्तान बना चैंपियन, भारत ने कहा अब नहीं खेलेंगे

Blind Cricket Final:ब्लाइंड एशिया कप का फाइनल बारिश में धुला, पाकिस्तान बना चैंपियन, भारत ने कहा अब नहीं खेलेंगे

ढाका में ब्लाइंड एशिया कप का फाइनल बारिश से नहीं हुआ और पाकिस्तान को विजेता घोषित किया गया। भारतीय टीम ने फैसले को खेल भावना के खिलाफ बताया और सेरेमनी में नहीं गई।

Nov 20, 2026
Breaking News: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-A की दमदार शुरुआत, नेपाल को 306 रन से हराया

Breaking News: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-A की दमदार शुरुआत, नेपाल को 306 रन से हराया

Rising Stars Match Update: राइजिंगि स्टार्स एशिया कप में भारत-ए ने नेपाल को 306 रन के अंतर से हरा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे टीम शुरूआत से ही लय में नजर नहीं आई।

Nov 20, 2026
Akwan Cyclone Effect: अकवान तूफान से बर्बाद फसलों पर किसानों को मिलेगी मदद, मुख्यमंत्री साय ने दिए सर्वे के निर्देश

Akwan Cyclone Effect: अकवान तूफान से बर्बाद फसलों पर किसानों को मिलेगी मदद, मुख्यमंत्री साय ने दिए सर्वे के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अकवान चक्रवात से फसलों के नुकसान पर सभी कलेक्टरों को तत्काल सर्वे के निर्देश दिए। पात्र किसानों को आरबीसी 6-4 के तहत मदद और बीमा दावा मिलेगा।

Nov 20, 2026