MP बोर्ड एग्जाम के फर्जी प्रश्न पत्र इंटरनेट पर वायरल, साइबर पुलिस ने छात्रों को किया सतर्क

MP बोर्ड एग्जाम के फर्जी प्रश्न पत्र इंटरनेट पर वायरल, साइबर पुलिस ने छात्रों को किया सतर्क

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के बोर्ड परीक्षा से पहले वायरल प्रश्नपत्र फर्जी निकले हैं। इस पर साइबर पुलिस ने छात्रों को ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी।

By : स्वदेश डेस्क
MP बोर्ड एग्जाम के फर्जी प्रश्न पत्र इंटरनेट पर वायरल, साइबर पुलिस ने छात्रों को किया सतर्क

भोपाल। मध्यप्रदेश के बोर्ड परीक्षाओं के लिए साइबर अपराधियों ने अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया है। 10 - 12 वीं के छात्रों को अच्छे अंकों का लालच देकर ठग सोशल मीडिया पर लीक पेपर बेचने का दावा कर रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए साइबर क्राइम पुलिस कमिश्नरेट भोपाल ने एक विशेष एडवाइजरी जारी की है।

पुलिस ने साफ किया है कि इंटरनेट पर वायरल हो रहे प्रश्नपत्र पूरी तरह फर्जी हैं और छात्र इनके झांसे में आकर अपना भविष्य और पैसा बर्बाद न करें। बोर्ड परीक्षा से जुड़ी किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए सिर्फ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट ही देखें।

ठग इस तरह कर रहे ठगी

मध्यप्रदेश साइबर पुलिस ने कहा है कि बोर्ड परीक्षा नजदीक आते ही छात्रों और अभिभावकों के बीच घबराहट होने लगी है। इसी का फायदा उठाने साइबर अपराधियों का गिरोह सक्रिय हो गया है। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर लीक पेपर के नाम पर हो रही ठगी से सावधान रहें। यह संज्ञान में आया है कि कई जालसाज टेलीग्राम, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉम्र्स पर ग्रुप बनाकर यह दावा कर रहे हैं कि उनके पास बोर्ड परीक्षा के असली प्रश्नपत्र मौजूद हैं।

ये ठग छात्रों को विश्वास दिलाने के लिए प्रश्नपत्र के कुछ हिस्से या हाथ से लिखे सॉल्यूशन साझा करते हैं। इसके बाद वे पूरे पेपर के बदले छात्रों से ऑनलाइन पेमेंट के जरिए मोटी रकम की मांग करते हैं। साइबर पुलिस ने कहा है कि यह पूरी तरह से धोखाधड़ी है और इन फर्जी पेपर्स का वास्तविक परीक्षा से कोई लेना-देना नहीं होता।

सोशल मीडिया ग्रुप पर पुलिस की पैनी नजर

साइबर सेल ने बताया कि टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर कई ऐसे संदिग्ध ग्रुप मिले हैं, जो पेपर लीक की अफवाह फैला रहे हैं। पुलिस इन ग्रुप के एडमिन और संदिग्ध नंबरों की जांच कर रही है। वही सोमवार से साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखना शुरू कर दिया है। पुलिस ने छात्रों को सलाह दी है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही ऐसे किसी ग्रुप का हिस्सा बनें।

फर्जी पेपर खरीदना अपराध

एडवाइजरी में पुलिस ने चेतावनी दी गई है कि पेपर लीक के नाम पर पैसे का लेन-देन करना या फर्जी प्रश्नपत्रों को फैलाना कानूनन अपराध है। सोशल मीडिया पर फर्जी पेपर या अफवाह फैलाना कानूनन अपराध है। यदि कोई छात्र या व्यक्ति ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इससे छात्र का करियर भी दांव पर लग सकता है।

संबंधित सामग्री

Guest Teacher Exam Duty: बोर्ड परीक्षा 2027 में पहली बार अतिथि शिक्षक बनेंगे पर्यवेक्षक, जनगणना से टकराव बना वजह

Guest Teacher Exam Duty: बोर्ड परीक्षा 2027 में पहली बार अतिथि शिक्षक बनेंगे पर्यवेक्षक, जनगणना से टकराव बना वजह

मध्य प्रदेश में 2027 की बोर्ड परीक्षा में पहली बार करीब 70 हजार अतिथि शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी। जनगणना और परीक्षा की तारीखें टकराने से शिक्षकों की कमी का डर है।

Oct 15, 2026
Board Exam: छात्र ध्यान दें! MP बोर्ड 2027 की 10वीं-12वीं परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, जानें तारीख

Board Exam: छात्र ध्यान दें! MP बोर्ड 2027 की 10वीं-12वीं परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, जानें तारीख

मध्यप्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 मुख्य परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी किया है। 12वीं की परीक्षा 17 और 10वीं की 24 फरवरी से शुरू होगी। छात्र पूरा टाइम टेबल देख लें।

Aug 13, 2026
MP Education: कक्षा 9 से 12 की परीक्षा में बदला पैटर्न, बढ़े अति लघु प्रश्न और घटे दीर्घ उत्तरीय सवाल

MP Education: कक्षा 9 से 12 की परीक्षा में बदला पैटर्न, बढ़े अति लघु प्रश्न और घटे दीर्घ उत्तरीय सवाल

MPBSE ने 2026-27 में कक्षा 9 से 12 तक परीक्षा पैटर्न बदला है। अति लघु प्रश्न बढ़े हैं और दीर्घ उत्तरीय सवाल घटे हैं। जानें नई अंक योजना।

Aug 10, 2026
NEET पेपर लीक की साजिश और गहरी, डॉक्टर-टीचर की गिरफ्तारी के बाद 5 राज्यों तक पहुंचा नेटवर्क

NEET पेपर लीक की साजिश और गहरी, डॉक्टर-टीचर की गिरफ्तारी के बाद 5 राज्यों तक पहुंचा नेटवर्क

NEET पेपर लीक मामले में CBI ने डॉक्टर और फिजिक्स टीचर समेत दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में अब 5 राज्यों तक फैले बड़े नेटवर्क और पैसों के लेनदेन के सुराग मिले हैं।<br/>

May 27, 2026
NEET-UG री-एग्जाम से पहले सरकार अलर्ट, टेलीग्राम चैनलों और अफवाह नेटवर्क पर कड़ी नजर

NEET-UG री-एग्जाम से पहले सरकार अलर्ट, टेलीग्राम चैनलों और अफवाह नेटवर्क पर कड़ी नजर

NEET-UG री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया और टेलीग्राम चैनलों पर सख्ती बढ़ा दी है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाई लेवल बैठक में अफवाह फैलाने वाले नेटवर्क पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

May 20, 2026