MP Board Exam 2027 Guest Teachers Supervisor Duty

Guest Teacher Exam Duty: बोर्ड परीक्षा 2027 में पहली बार अतिथि शिक्षक बनेंगे पर्यवेक्षक, जनगणना से टकराव बना वजह

मध्य प्रदेश में 2027 की बोर्ड परीक्षा में पहली बार करीब 70 हजार अतिथि शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी। जनगणना और परीक्षा की तारीखें टकराने से शिक्षकों की कमी का डर है।

By : संजय चतुर्वेदी
Guest Teacher Exam Duty: बोर्ड परीक्षा 2027 में पहली बार अतिथि शिक्षक बनेंगे पर्यवेक्षक, जनगणना से टकराव बना वजह

Guest Faculty Board exam invigilator

भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पहली बार अतिथि शिक्षक भी परीक्षा ड्यूटी करते दिखेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी माशिमं इन्हें पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में है। वजह है राष्ट्रीय जनगणना 2027 का दूसरा चरण, जिसकी तारीखें बोर्ड परीक्षा से टकरा रही हैं।

जनगणना और परीक्षा एक साथ, शिक्षकों की कमी का डर

इस बार बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक चलेंगी। उधर जनगणना के दूसरे चरण का काम भी फरवरी और मार्च में होना है। जनगणना में बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगती है, इसलिए परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की कमी पड़ सकती है। इसी दिक्कत से बचने के लिए मंडल ने अतिथि शिक्षकों की मदद लेने का फैसला किया है। मंडल ने सभी जिला कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेजे हैं। उनसे नियमित और अतिथि शिक्षकों का पूरा डाटा मांगा गया है। जिलों को यह रिपोर्ट इसी सप्ताह के अंत तक ई-मेल से भेजनी है। प्रदेश में करीब 70 हजार अतिथि शिक्षक तैनात हैं और जरूरत के हिसाब से उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी।

ढाई लाख शिक्षकों की जरूरत, यह है नया फार्मूला

बोर्ड परीक्षा कराने के लिए कुल करीब ढाई लाख शिक्षकों की जरूरत पड़ती है। प्रदेश में 2,05,000 नियमित शिक्षक हैं, जिनमें से 94,660 जनगणना के पहले चरण की ड्यूटी में पहले ही लग चुके हैं। इसी कमी को पूरा करने के लिए मंडल ने नया फार्मूला बनाया है। इसमें बचे हुए नियमित शिक्षकों के साथ स्कूल शिक्षा विभाग के एक लाख और जनजातीय कार्य विभाग के 80 हजार शिक्षक गिने गए हैं। अतिथि शिक्षकों की संख्या 70 हजार है, जिन्हें अब तक परीक्षा कार्य में नहीं लगाया जाता था। मंडल ने साफ कहा है कि जनगणना का काम प्रभावित हुए बिना बोर्ड परीक्षा कराने की कार्ययोजना प्राथमिकता से तैयार हो।

परीक्षा और जनगणना की समय सारिणी

10वीं की मुख्य परीक्षा 24 फरवरी 2027 से 18 मार्च 2027 तक होगी। 12वीं की मुख्य परीक्षा 17 फरवरी 2027 से 19 मार्च 2027 तक चलेगी। जनगणना के दूसरे चरण का फील्ड वर्क फरवरी 2027 और 1 से 5 मार्च 2027 के बीच होगा। जनगणना की मास्टर ट्रेनिंग जनवरी 2027 में प्रस्तावित है। माशिमं के सचिव बुद्धेश कुमार वैद्य ने बताया कि शासन स्तर से परीक्षा और जनगणना में बेहतर तालमेल के निर्देश मिले हैं। उनके मुताबिक इस बार अतिथि शिक्षकों को भी परीक्षा ड्यूटी में लगाया जाएगा और इसका डेटा तैयार किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026