MP Board 2027 Exam Dates

Board Exam: छात्र ध्यान दें! MP बोर्ड 2027 की 10वीं-12वीं परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, जानें तारीख

मध्यप्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 मुख्य परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी किया है। 12वीं की परीक्षा 17 और 10वीं की 24 फरवरी से शुरू होगी। छात्र पूरा टाइम टेबल देख लें।

By : संजय चतुर्वेदी
Board Exam: छात्र ध्यान दें! MP बोर्ड 2027 की 10वीं-12वीं परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, जानें तारीख

MP Board Exam Schedule Released

भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 13 अगस्त 2026 को हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2027 का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक और 10वीं की परीक्षा 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 तक होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

10वीं की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू

हाईस्कूल परीक्षा की शुरुआत 24 फरवरी को भाषा विषयों, चित्रकला, गायन-वादन, तबला-पखावज और कंप्यूटर के पेपर से होगी। 25 फरवरी को NSQF के सभी विषय और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा होगी। इसके बाद 27 फरवरी को उर्दू, 2 मार्च को हिंदी, 5 मार्च को गणित, 9 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को संस्कृत, 15 मार्च को विज्ञान और 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा।

12वीं की परीक्षा 17 फरवरी

हायर सेकेंडरी परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। पहले दिन बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन और तबला-पखावज के पेपर होंगे। 18 फरवरी को उर्दू व मराठी, 20 फरवरी को संस्कृत और 22 फरवरी को NSQF, शारीरिक शिक्षा व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा होगी। इसके बाद 23 फरवरी को हिंदी, 26 फरवरी को अंग्रेजी, 1 मार्च को इंफॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस, 3 मार्च को समाजशास्त्र, 4 मार्च को भौतिक शास्त्र/अर्थशास्त्र सहित अन्य विषय, 8 मार्च को जीव विज्ञान, 11 मार्च को राजनीति शास्त्र, 13 मार्च को रसायन शास्त्र/इतिहास/व्यवसाय अध्ययन सहित अन्य विषय और 16 मार्च को गणित की परीक्षा होगी। 17 और 19 मार्च को अलग-अलग व्यावसायिक और वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं होंगी।

परीक्षा केंद्र पर 8 बजे तक पहुंचना

छात्रों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र और 8:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में पहुंचना होगा। 8:45 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 8:45 बजे प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा, जबकि 8:55 बजे उत्तरपुस्तिका दी जाएगी।

प्रायोगिक परीक्षाएं भी तय

10वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 11 से 30 जून 2027 तक और 12वीं की 1 फरवरी से 19 मार्च 2027 के बीच होंगी। जरूरत पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षा अवकाश वाले दिन भी आयोजित की जा सकती है।

दूसरी परीक्षा का शेड्यूल भी जारी

12वीं की दूसरी परीक्षा 11 से 30 जून 2027 तक होगी। वहीं 10वीं की दूसरी परीक्षा 15 से 30 जून 2027 तक चलेगी। दोनों कक्षाओं के लिए अलग-अलग विषयों की तारीखें मंडल ने जारी कर दी हैं।

DPSE की परीक्षा भी फरवरी में

विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (DPSE) की दो वर्षीय मुख्य परीक्षा भी फरवरी में होगी। पहले वर्ष की परीक्षाएं 17, 20, 23 और 25 फरवरी को, जबकि दूसरे वर्ष की परीक्षाएं 18, 22, 24 और 26 फरवरी को आयोजित की जाएंगी। इसका समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।

छुट्टी के दिन भी हो सकती है परीक्षा

मंडल के अनुसार परीक्षा के दौरान सरकारी या स्थानीय अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षा तय तारीख पर होगी। जरूरत पड़ने पर परीक्षा की तारीख या समय में बदलाव किया जा सकता है। इसकी सूचना माध्यमों के जरिए दी जाएगी।

परीक्षार्थियों के लिए जरूरी निर्देश

सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
8:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना जरूरी है।
8:45 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
परीक्षा शुरू होने से पहले 15 मिनट प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए दिए जाएंगे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026