भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। ताजा जानकारी के मुताबिक, दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ 14 से 20 अप्रैल 2026 के बीच जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
इस बार पहले आएगा रिजल्ट
बताया जा रहा है कि इस साल एमपी बोर्ड ने परीक्षा प्रणाली में बदलाव करते हुए सीबीएसई की तर्ज पर दो बार परीक्षाएं आयोजित करने का फैसला लिया है। दूसरे चरण की परीक्षाएं 7 मई से 25 मई 2026 के बीच प्रस्तावित हैं। ऐसे में नए सत्र और आगामी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्य परीक्षा का रिजल्ट पहले जारी किया जा रहा है।
ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट
रिजल्ट जारी होते ही छात्र नीचे दिए गए आसान तरीकों से अपना परिणाम देख सकेंगे:
1. वेबसाइट के जरिए:
सबसे पहले mpbse.nic.in पर जाएं
10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर और आवश्यक जानकारी दर्ज करें
रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है
2. SMS के माध्यम से:
मोबाइल के मैसेज बॉक्स में ‘MPBSE10’ या ‘MPBSE12’ टाइप करें
स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखें
इसे 56263 पर भेज दें
कुछ ही समय में रिजल्ट SMS के जरिए मिल जाएगा
3. मोबाइल ऐप से:
छात्र गूगल प्ले स्टोर से MPBSE Mobile App डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें रोल नंबर दर्ज करने के बाद रिजल्ट सीधे मोबाइल पर देखा जा सकता है।
छात्रों के लिए अहम सलाह
रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने की संभावना रहती है। ऐसे में छात्र धैर्य बनाए रखें और वैकल्पिक तरीकों जैसे SMS या मोबाइल ऐप का उपयोग करें।