MP College Admissions 2026 to Be Fully Online

12वीं पास बच्चों को कॉलेजों में प्रवेश देने की तैयारी पूरी, हायर एजुकेशन ने बनाई नई नीति

मध्य प्रदेश में 12वीं के बाद कॉलेज एडमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उच्च शिक्षा विभाग जल्द काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा, अप्रैल अंत तक पोर्टल अपडेट होगा।

12वीं पास बच्चों को कॉलेजों में प्रवेश देने की तैयारी पूरी, हायर एजुकेशन ने बनाई नई नीति

MP College News

भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग की भी निगाह अब 12 वीं परीक्षा के परिणाम पर है। विभाग ने इसके लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग जल्द ही कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा, ताकि विद्यार्थियों को समय पर जानकारी मिल सके और वे आसानी से अपनी पसंद के कॉलेज और विषय का चयन कर सकें। 

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष कॉलेजों में स्नातक के पहले वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया के लिए नीति तैयार कर ली है। जैसे ही 12 वीं का रिजल्ट आएगा, वैसे ही प्रवेश नीति की घोषणा कर दी जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी। पंजीयन, चॉइस फिलिंग, दस्तावेज सत्यापन और सीट आवंटन जैसी सभी प्रक्रियाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पूरी होंगी। इससे विद्यार्थियों को बार-बार कॉलेज जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल बन सकेगी। 

कॉलेजों में खोले जाएंगे हेल्प डेस्क

विभाग के अनुसार ऑनलाइन सिस्टम से समय की बचत के साथ-साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना भी बहुत कम होती है। इसके लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे, जिससे प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इन हेल्प डेस्कों पर विद्यार्थियों को पंजीयन, दस्तावेज अपलोड, काउंसलिंग प्रक्रिया और मेरिट सूची से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। जरूरत पडऩे पर तकनीकी सहायता भी उपलध कराएंगे।

अप्रैल अंत तक पोर्टल पर जानकारी होगी अपलोड

उच्च शिक्षा विभाग ने सोमवार को प्रदेश के सभी सरकारी और निजी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि सीटों की संख्या, उपलब्ध विषय, संकाय, और मेरिट सूची से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी अप्रैल के अंत तक पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड कर दी जाए। इससे विद्यार्थियों को समय रहते सही जानकारी मिल सकेगी और प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति नहीं बनेगी।

समय पर शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र 

विभाग का लक्ष्य इस बार शैक्षणिक सत्र को तय समय पर शुरू करना है। इसी कारण रिजल्ट से लेकर एडमिशन तक की पूरी प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने की योजना बनाई गई है। अधिकारियों का मानना है कि समयबद्ध व्यवस्था से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी और कॉलेजों में नियमित रूप से कक्षाएं शुरू की जा सकेंगी। 

15 से 18 अप्रैल के बीच घोषित होगा 12 वीं परिणाम 

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 12 वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म करने जा रहा है। मंडल ने सोमवार को संकेत दिया है कि उक्त परीक्षा का परिणाम 15 से 18 अप्रैल के बीच कभी भी घोषित कर देगा। बताया जाता है कि परिणाम घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से समय और दिन मिलने का मंडल इंतजार कर रहा है। परिणाम जारी करने के निर्धारित कार्यक्रम स्थाल पर अंतिम निर्णय होना है। अधिकारियों ने बताया कि 12 वीं बोर्ड परिणाम तैयार हो चुका है। मंडल परिणाम घोषणा की जानकारी एक दिन पहले मीडिया के सहयोग से देगा। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026