MP College Admission Last Date

31 जुलाई के बाद नहीं बढ़ेगी कॉलेज एडमिशन की तारीख, उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रों से की अपील

मध्य प्रदेश में कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई ही रहेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद एडमिशन का मौका नहीं मिलेगा। जानिए अब तक कितने छात्रों ने प्रवेश लिया।

31 जुलाई के बाद नहीं बढ़ेगी कॉलेज एडमिशन की तारीख, उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रों से की अपील

एमपी न्यूज

भोपाल। मध्यप्रदेश के शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई ही रहेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रवेश तिथि बढ़ाए जाने की कोई संभावना नहीं है, इसलिए जिन विद्यार्थियों ने प्रवेश नहीं लिया है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रदेश के अनेक सरकारी कॉलेजों में लोकप्रिय पाठ्यक्रमों की अधिकांश सीटें भर चुकी है। अंतिम चरण में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी कॉलेजों में प्रवेश सहायता केन्द्र एवं हेल्पडेस्क सक्रिय हैं। उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री इंदर सिंह परमार ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे तारीख बढऩे की प्रतीक्षा न करें। 31 जुलाई से पहले ही अपनी पसंद के महाविद्यालय चुने और पाठ्यक्रम में प्रवेश सुनिश्चित कर लें। निर्धारित तिथि के बाद प्रवेश का अवसर उपलब्ध नहीं होगा। 

पांच लाख विद्यार्थियों ने ही लिया प्रवेश

बता दें कि प्रदेश में उच्च शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों का उत्साह बना हुआ है। 25 जुलाई तक विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं एनसीटीई पाठ्यक्रमों में लगभग पांच लाख विद्यार्थियों ने प्रवेश पा लिया है। इनमें कला संकाय विद्यार्थियों की पहली पसंद बना  है, जिसमें 2,26,090 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। वहीं, विज्ञान संकाय में 1,32,127, वाणिज्य संकाय में 64,704, विधि संकाय में 21,130 तथा एनसीटीई पाठ्यक्रमों में 46,566 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्राप्त किया है।

 उल्लेखनीय है कि विधि संकाय में पिछले शैक्षणिक सत्र की तुलना में प्रवेश संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है, जो विद्यार्थियों के बीच विधि शिक्षा के प्रति बढ़ते आकर्षण को दर्शाती है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026