MP Congress Protest Over Rahul

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर MP कांग्रेस का प्रदर्शन तेज; विधानसभा में धरने पर बैठे कई नेता

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदर्शन तेज कर दिया। भोपाल में जीतू पटवारी समेत कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।<br/>

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर MP कांग्रेस का प्रदर्शन तेज; विधानसभा में धरने पर बैठे कई नेता

MP Congress Protest Over Rahul Gandhi Arrest

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनका यह प्रदर्शन राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में किया जा रहा है। कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते पुलिस ने कार्रवाई की है। उन्होंने भोपाल में राजभवन के सामने धरने पर बैठे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हटाकर हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक आवाज दबाने की कोशिश है और जब तक उनकी रिहाई नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर धरने पर डटे रहे।

भोपाल में राजभवन के बाहर पुलिस ने हटाया धरना

दरअसल, दिल्ली में राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया। भोपाल में राजभवन के सामने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे थे। पुलिस ने देर रात प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और उन्हें पुलिस वाहन में बैठाकर ले गई। पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

जीतू पटवारी ने आंदोलन जारी रखने का किया ऐलान

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की रिहाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक पार्टी का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के हर जिले और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने छात्रों से जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा की मांग भी दोहराई।

विधानसभा में कांग्रेस विधायक रात तक डटे रहे

भोपाल विधानसभा में भी कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन जारी रहा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधायक मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रदर्शन खत्म कराने की कोशिश की लेकिन कांग्रेस विधायक नहीं माने। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उनसे बातचीत करने पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई।

कई जिलों में सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

भोपाल के अलावा रतलाम, खंडवा, हरदा, शाजापुर, जबलपुर और टीकमगढ़ समेत कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कई जगह कलेक्ट्रेट, तहसील और थानों के बाहर धरना दिया गया। कुछ स्थानों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी भी की गई।

दिल्ली की कार्रवाई के बाद MP में बढ़ा राजनीतिक तनाव

कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास हुए प्रदर्शन और राहुल गांधी समेत नेताओं की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। दिल्ली में छात्र आंदोलन और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी नेताओं ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सड़क से लेकर विधानसभा तक विरोध दर्ज कराया।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026