MP to appoint officers for disabled grievances

व्यांगों के लिए हर विभाग में होंगे नोडल अफसर, शिकायतों का होगा तुरंत समाधान; नीति बनाने की प्रक्रिया भी तेज

मध्यप्रदेश में दिव्यांगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हर विभाग में शिकायत अधिकारी नियुक्त होंगे, साथ ही नई दिव्यांग नीति बनाने की तैयारी तेज हो गई है।

व्यांगों के लिए हर विभाग में होंगे नोडल अफसर, शिकायतों का होगा तुरंत समाधान; नीति बनाने की प्रक्रिया भी तेज

Dr. Ajay Khemariya News

भोपाल। मध्यप्रदेश में दिव्यांग शिकायत प्रतितोष अधिकारी को लेकर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। अब राज्य के हर सरकारी विभाग में दिव्यांगों की शिकायत सुनने और उसका समाधान करने के लिए अलग अधिकारी तैनात किए जाएंगे। इस संबंध में सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

हर विभाग में नियुक्त होंगे शिकायत अधिकारी

दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है। अधिकारियों को कहा गया है कि वे अपने जिले के हर विभाग में एक शिकायत प्रतितोष अधिकारी नियुक्त करें। यह अधिकारी दिव्यांगों से जुड़ी शिकायतों को दर्ज करेगा और समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। साथ ही, शिकायतों का रिकॉर्ड भी व्यवस्थित तरीके से रखा जाएगा।

पहले भी दिए गए थे निर्देश, अब सख्ती

आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने यह निर्देश दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले भी सरकारी दफ्तरों में ऐसे अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनका पालन नहीं हुआ। अब मध्यप्रदेश दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2017 के तहत इसे अनिवार्य रूप से लागू करने पर जोर दिया गया है।

कलेक्टरों को देनी होगी रिपोर्ट

हर विभाग में नियुक्त किए गए शिकायत अधिकारी की जानकारी कलेक्टरों को एकत्रित कर आयुक्त कार्यालय को भेजनी होगी। बताया गया है कि जनवरी 2025 में भी इस संबंध में पत्र जारी किया गया था, लेकिन अब तक कई जिलों से रिपोर्ट नहीं मिली है। इस बार प्रशासन इसे लेकर अधिक गंभीर नजर आ रहा है।

दिव्यांग नीति बनाने की तैयारी तेज

दिव्यांगजन आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया इस दिशा में लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर राज्य में दिव्यांग नीति बनाने की अनुमति भी ले ली है। इसके तहत विभिन्न राज्यों की नीतियों का अध्ययन किया जा रहा है। साथ ही सामाजिक संगठनों, विशेषज्ञों और अधिकारियों से चर्चा कर एक व्यापक नीति तैयार करने पर काम चल रहा है।

इसी साल लागू हो सकती है नई नीति

प्रशासन की योजना है कि इसी वर्ष दिव्यांगजन नीति का मसौदा तैयार कर उसे मंजूरी के लिए भेजा जाए। मंजूरी मिलने के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इस पहल से उम्मीद है कि दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी और उन्हें सरकारी योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026