MP में नई सरकारी बस सेवा शुरू

MP में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा: प्रदेश में आज से दौड़ेंगी 351 बसें, जाने किराया और रूट

मध्य प्रदेश में सरकारी बस सेवा 21 साल बाद पुनः शुरू हो गई है। भोपाल, इंदौर सहित 7 शहरों में 351 बसें संचालित होंगी। इंटरसिटी किराया 2 रुपए प्रति किलोमीटर रखा गया है।

By : नरेंद्र कुमार
MP में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा: प्रदेश में आज से दौड़ेंगी 351 बसें, जाने किराया और रूट

मध्यप्रदेश में शुक्रवार से लोगों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का नया विकल्प शुरू होने जा रहा है। सुगम परिवहन सेवा के तहत भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसें चलेंगी और इंटरसिटी सफर के लिए किराया 2 रुपए प्रति किलोमीटर तय किया गया है।भोपाल के बीएचईएल दशहरा मैदान में शुक्रवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। सेवा शुरू होने से एक शाम पहले मुख्यमंत्री खुद तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे।

CM ने रात में बसों का किया निरीक्षण

गुरुवार शाम डॉ. मोहन यादव बीएचईएल दशहरा मैदान पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच, सभा और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद उन्होंने वहां खड़ी बसों का निरीक्षण किया और ड्राइवरों से बातचीत भी की।इस दौरान परिवहन सचिव मनीष सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बसों की सुविधाओं और संचालन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी अधिकारियों से ली।

21 साल बाद फिर शुरू हो रही लोक परिवहन सेवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 21 साल बाद प्रदेश में लोक परिवहन बस सेवा दोबारा शुरू होना महत्वपूर्ण कदम है। उनके मुताबिक आधुनिक ई-बसों और अन्य सुविधायुक्त बसों का नेटवर्क आगे चरणबद्ध तरीके से नगरों और जिलों तक बढ़ाया जाएगा।योजना के तहत सिर्फ बसों की संख्या बढ़ाने पर ही फोकस नहीं रहेगा। बस स्टॉप, बस स्टैंड, इलेक्ट्रॉनिक सुविधाएं और कंट्रोलिंग सिस्टम को भी विकसित करने की बात कही गई है।

इलेक्ट्रिक बसों को भी नेटवर्क में शामिल किया गया

सुगम परिवहन सेवा में इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल होंगी। ईजी मायट्रिप की सहायक कंपनी ईएमटीईवी/ईजी ग्रीनमोबिलिटी की 12 मीटर इलेक्ट्रिक सीटर बसों को लंबी दूरी के पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए तैयार किया गया है।इन बसों में प्रीमियम और एर्गोनॉमिक सीटिंग, यात्रियों के लिए व्यक्तिगत एयर वेंट और पर्याप्त बैठने की जगह दी गई है। बस के अंदर प्रवेश और यात्रियों की आवाजाही को भी आसान रखने की व्यवस्था की गई है।

7 शहरों में शुरू होगी सेवा

पहले चरण में सुगम परिवहन सेवा के तहत भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन समेत कुल 7 शहरों को जोड़ा गया है। इन शहरों में अलग-अलग रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा।इंटरसिटी सेवा का किराया 2 रुपए प्रति किलोमीटर तय किया गया है। यानी यात्री जितनी दूरी तय करेगा, किराया उसी हिसाब से निर्धारित होगा।
बस सेवा सरकारी होगी, लेकिन संचालन निजी ऑपरेटर करेंगे

किराया और सुविधाएं 

बस सेवा की शुरुआत 25 सितंबर से 7 शहरों में 351 बसों के साथ हो रही है। इसके बाद सेवा को चरणबद्ध तरीके से दूसरे शहरों, जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों तक बढ़ाने की योजना है।सरकार ने कुल 1,036 रूट का ढांचा तैयार किया है। इसमें शहरी, इंटरसिटी और अंतरराज्यीय रूट शामिल हैं। यानी शुरुआती लॉन्च के बाद बस नेटवर्क का विस्तार लगातार किया जाना है। इंटरसिटी सेवा के लिए किराया 2 रुपए प्रति किलोमीटर रखा गया है। नई व्यवस्था में बसों को एक समान पहचान देने के लिए कलर और स्टिकर भी standardize किए जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक बसों को भी इस नेटवर्क में शामिल किया गया है।लंबी दूरी के लिए 12 मीटर की इलेक्ट्रिक बसों में प्रीमियम और एर्गोनॉमिक सीटें, व्यक्तिगत एयर वेंट और यात्रियों के आने-जाने के लिए पर्याप्त जगह जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।यानी सरकार का प्लान सिर्फ बसें सड़क पर उतारने तक सीमित नहीं है। इसके साथ बस स्टॉप, बस टर्मिनल, इलेक्ट्रॉनिक सुविधाएं, GPS ट्रैकिंग और कंट्रोल सिस्टम का नेटवर्क भी विकसित किया जाना है।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026
राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया और विधायक हेमंत कटारे प्रस्तावक बने।

Nov 02, 2026