MP panchayat by election 104 posts voting row

Panchayat Chunav: MP में पंचायत उपचुनाव में 104 पदों पर वोटिंग, सुसनेर में EVM पर हंगामा, इन जिलों में बहिष्कार

मध्य प्रदेश में मंगलवार को पंचायत उपचुनाव के 103 पदों पर सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर वोटिंग हुई। सुसनेर में ईवीएम विवाद रहा। वहीं, रायसेन और खरगोन में ग्रामीणों ने बहिष्कार किया।

By : संजय चतुर्वेदी
Panchayat Chunav: MP में पंचायत उपचुनाव में 104 पदों पर वोटिंग, सुसनेर में EVM पर हंगामा, इन जिलों में बहिष्कार

madhya pradesh panchayat chunav 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश में मंगलवार को पंचायत उपचुनाव के 103 पदों पर वोट डाले गए। आगर मालवा के सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष के लिए भी मतदान हुआ। यानी कुल 104 पदों पर वोटिंग रही। ज्यादातर जगह मतदान शांति से निपट गया। सुसनेर में ईवीएम को लेकर माहौल गरमाया। वहीं, रायसेन और खरगोन के गांवों में लोगों ने खराब सड़क के मुद्दे को लेकर चुनाव का बहिष्कार किया और वोट नहीं डाले।

पहले सुसनेर में ईवीएम पर बवाल

सुसनेर में भाजपा ने प्रदीप सोनी और कांग्रेस ने विष्णु पाटीदार को उतारा है। वार्ड 7 के केंद्र पर ईवीएम को लेकर करीब 15 मिनट तक वोटिंग रुकी रही। कांग्रेस विधायक भैरोसिंह परिहार ने आरोप लगाते हुए कहा कि मशीन फर्जी है। उनके पास मौजूद पुरानी सूची और मशीन के सीरियल नंबर में फर्क निकला तो दोनों पार्टियों के समर्थक केंद्र पर जमा हो गए।

विधायक ने जताई नाराजगी

कांग्रेस विधायक ने तहसीलदार को फोन लगाकर बिना बताए मशीन बदलने पर नाराजगी जताई। बातचीत में उनका लहजा काफी तीखा रहा। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर बीजेपी के सामने झुकने का आरोप भी लगाया। साथ ही कहा कि बाहरी लोग सैकड़ों की तादाद में घूम रहे हैं।

फर्जी वोट डालने का आरोप

उधर वार्ड 10 के बूथ 12 पर बीजेपी जिलाध्यक्ष ओम मालवीय और नगर पालिका अध्यक्ष निलेश पटेल पहुंचे। उनका आऱोप था कि बुर्का पहनकर आई महिलाओं के चेहरे देखे बिना वोट डलवाए जा रहे हैं। बीएलओ ललिता सेन ने इसे गलत बताया और कहा कि सब नियम से हो रहा है। बूथ 9 पर फर्जी वोट डालने पहुंचे एक युवक को पुलिस थाने ले गए। शाम 5 बजे तक सुसनेर में 75.96 प्रतिशत वोट पड़े। एसडीओपी के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण रहा। इस बीच वार्ड 2 में 101 साल की निहाल बाई कावल वोट डालने पहुंचीं तो सबका ध्यान उनकी तरफ गया।

रायसेन और खरगोन में सड़क पर अड़े ग्रामीण

रायसेन और खरगोन में ग्रामीणों ने सड़क, श्मशान तक रास्ते और पुलिया की मांग पर मतदान का बहिष्कार किया। खरगोन जिला पंचायत वार्ड 19 के नवलपुरा गांव में पक्की सड़क नहीं है। श्मशान तक जाने का रास्ता नहीं बना है। बारिश में नाले पर पुलिया न होने से आना जाना ठप हो जाता है। निर्वाचन टीम ने समझाया, पर लोन नहीं माने। दोपहर 2 बजे तक 606 मतदाताओं वाले केंद्र पर सिर्फ 16 वोट पड़े। जावदा बूथ पर भी विरोध हुआ। लेकिन बाद में वहां वोटिंग शुरू हो गई।

बाकी जिलों में कितना हुआ मतदान

शाजापुर की पतौली पंचायत में 92 और पनवाड़ी में 82 प्रतिशत वोट पड़े। दोनों जगह सरपंच पद के लिए कुल पांच उम्मीदवार हैं। खातेगांव की साकट्या पंचायत में 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। नलखेड़ा में दोपहर 3 बजे तक 46.92 प्रतिशत और मऊगंज की नईगुढ़ी व हनुमना में कुल 54.76 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई। आलीराजपुर के सोण्डवा में दोपहर 1 बजे तक 46.98 प्रतिशत लोगों ने वोट किए थे। शाजापुर और मऊगंज में मतगणना 3 अक्टूबर को होगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026