MP Police New Transfer Rule Implemented

MP Police में बड़ा बदलाव, अब एक ही थाने में 5 साल से ज्यादा नहीं रह सकेंगे पुलिसकर्मी 

मध्यप्रदेश पुलिस में नई पदस्थापना नीति लागू। अब कोई भी पुलिसकर्मी एक थाने में 5 साल से ज्यादा नहीं रह सकेगा। जानिए DGP के नए आदेश की पूरी डिटेल।

By : स्वदेश डेस्क
MP Police में बड़ा बदलाव, अब एक ही थाने में 5 साल से ज्यादा नहीं रह सकेंगे पुलिसकर्मी 

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय से एक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर अब सख्ती की तैयारी की गई है। पुलिस मुख्यालय ने नई पदस्थापना व्यवस्था लागू करते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी पुलिसकर्मी एक ही थाने में पांच वर्ष से अधिक समय तक पदस्थ नहीं रहेगा। इतना ही नहीं, कार्यकाल पूरा होने के बाद उसे उसी थाने में दोबारा पदस्थ करने पर भी रोक लगा दी गई है।

डीजीपी कैलाश मकवाना द्वारा जारी आदेश में सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि थानों में पदस्थ कर्मचारियों की तत्काल समीक्षा कर 1 जून से 5 जून के बीच स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी की जाए।नई पदस्थापना वाले थानों में कर्मचारियों की जॉइनिंग 15 जून तक सुनिश्चित करने को कहा गया है।

एक ही पुलिस अनुभाग में 10 साल की सीमा

आरक्षक से लेकर उप निरीक्षक स्तर तक के कर्मचारियों के लिए भी नई सीमा तय की गई है। किसी भी पुलिसकर्मी को एक ही पुलिस अनुविभाग या अनुभाग में अलग-अलग पदों पर मिलाकर कुल 10 वर्ष से अधिक समय तक पदस्थ नहीं रखा जाएगा। इससे एक ही क्षेत्र में लंबे समय तक प्रभाव बनाए रखने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी।

जानकारी सौंपना होगी जरूरी

आदेश में यह भी कहा गया है कि स्थानांतरित होने वाले कर्मचारियों से संबंधित लंबित जांच, केस डायरी और अन्य प्रकरणों की पूरी जानकारी नए थाना प्रभारी को विधिवत सौंपी जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने सभी इकाइयों से 16 जून 2026 तक कार्रवाई रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026