Susner Nagar Parishad by elections Result

Susner Election Result: सुसनेर नगर परिषद उपचुनाव में बीजेपी की जीत, विरोधी को 962 वोटों के अंतर से हराया

मध्य प्रदेश के सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष उपचुनाव में बीजेपी के प्रदीप सोनी ने कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को 962 वोटों से हराया। जीत के बाद शहर में विजय जुलूस निकालने के साथ जश्न मनाया।

By : संजय चतुर्वेदी
Susner Election Result: सुसनेर नगर परिषद उपचुनाव में बीजेपी की जीत, विरोधी को 962 वोटों के अंतर से हराया

Susner By Election Result

गौरव गुप्ता, आगर मालवा। सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मार ली है। मतगणना के बाद आए नतीजों में बीजेपी प्रदीप सोनी की जीत हुई है। उन्होंने कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को सीधे मुकाबले में शिकस्त दी है। जीत के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। वहीं, मतगणना के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे।

 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी बधाई

प्रदीप सोनी को 5663 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के विष्णु पाटीदार के खाते में 4703 वोट आए। नोटा को 149 मतदाताओं ने चुना। जीत का अंतर 962 वोटों का रहा। नगर में कुल 13843 मतदाता थे और इनमें से 10515 ने वोट डालकर अध्यक्ष पद के लिए अपनी राय दर्ज कराई। नतीजे आते ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी जीत पर खुशी जताई। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई दी।

विजय जुलूस में उमड़े कार्यकर्ता

जीत के बाद निकले विजय जुलूस में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक और उज्जैन विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय और मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ जैन जुलूस में मौजूद रहे। इस जीत के खास सूत्रधार माने जा रहे पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह भी साथ थे।

बीजेपी नेता की जीत के इस जुलूस में सिर्फ सुसनेर ही नहीं, पूरे विधानसभा क्षेत्र की ताकत दिखी। नलखेड़ा, बड़ागांव, सोयत और मोड़ी सहित क्षेत्र के आठों मंडलों से बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसमें पहुंचे। आपको बता दें कि यह वही परिषद है जहां वोटिंग के दौरान अचानक ईवीएम बदलाव को लेकर बवाल हुआ था।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026