MP Teachers Promotion Update

स्कूल शिक्षा विभाग में 11 साल बाद मिलेगी शिक्षकों को पदोन्नति, इन नियमों के तहत होगी DPC

मध्य प्रदेश के लाखों शिक्षकों का 11 साल पुराना इंतजार खत्म होने जा रहा है। सरकार ने पदोन्नति प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है और स्कूल शिक्षा विभाग ने डीपीसी की तैयारी शुरू कर दी है।

स्कूल शिक्षा विभाग में 11 साल बाद मिलेगी शिक्षकों को पदोन्नति, इन नियमों के तहत होगी DPC

mp education Department

भोपाल। शिक्षकों को लिए भी मध्यप्रदेश सरकार ने पदोन्नति प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है। स्कूल शिक्षा विभाग के लाखों शिक्षक पिछले 11 साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे। गुरुवार को स्कूल शिक्षा विभाग और लोक शिक्षण संचानालय ने युद्धस्तर पर पदोन्नति के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। 

शासकीय शिक्षक संगठन ने भी शासन के इस निर्णय का स्वागत किया है। बता दें कि साल 2015 के बाद से पदोन्नति प्रक्रिया अटकी हुई थी, जिसे सामान्य प्रशासन विभाग ने आज हरी झंडी दे दी है। विभाग ने डीपीआई को निर्देशित किया कि निर्धारित तारीख में डीपीसी कर शिक्षकों की पदोन्नति की जाएं। आदेश जारी होने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारियां युद्ध स्तर पर तेज कर दी हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इस बहुप्रतीक्षित फैसले से न केवल बड़ी संख्या में शिक्षकों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा, बल्कि स्कूलों की प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

इन संवर्गों को मिलेगा बड़ा लाभ

लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, नियमानुसार निम्नलिखित संवर्गों के पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया आज से ही प्रारंभ की जाए। पदोन्नति पाने वाले कमचारियों में सहायक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक 
के अलावा नवीन शिक्षक संवर्ग के पात्र कर्मचारी शामिल है। 

बिना प्रमोशन के ही हो गए रिटायर

सामान्य प्रशासन विभाग ने पात्र शिक्षकों की वरिष्ठता सूची के आधार पर डीपीसी की कार्रवाई पूरी कर अंतिम रिपोर्ट संचालनालय को भेजने को कहा गया है। शिक्षक संगठन का कहना है कि प्रदेश में साल 2015 के बाद से नियमित पदोन्नतियां लगभग रुकी हुई थी, जिससे कई शिक्षक बिना प्रमोशन के ही सेवानिवृत्त हो रहे थे। इस फैसले से शिक्षकों में हर्ष है।

जेल विभाग में 10 वर्ष बाद पदोन्नति

जेल विभाग में लगभग 10 वर्षों के अंतराल के बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जेल मुख्यालय ने गुरुवार को विभिन्न संवर्गों के पात्र अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी कर दिए हैं। जेल मुख्यालय ने सहायक ग्रेड-एक, स्टेनो टाइपिस्ट, लेखापाल, उप अधीक्षक, वरिष्ठ बुनाई प्रशिक्षक, वरिष्ठ बढ़ईगिरी प्रशिक्षक, दफ्तरी तथा जमादार के पदों पर पात्र अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है। महानिदेशक जेल वरूण कपूर ने सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026