MP Semiconductor Summit 2026 indore

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

By : संजय चतुर्वेदी
Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Indore Semiconductor Summit 2026

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर में शुक्रवार से मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 की शुरुआत हो गई। दो दिन चलने वाला यह आयोजन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। सेमीकंडक्टर समिट का मकसद प्रदेश में इस उद्योग के लिए निवेश के रास्ते खोलना और मध्य प्रदेश को इस क्षेत्र का बड़ा बनाना है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी समिट स्थल पहुंच चुके हैं। वे सेमीकंडक्टर कंपनियों के प्रतिनिधियों से अलग अलग मुलाकात कर रहे हैं। इन बैठकों में निवेश, तकनीकी साझेदारी और उद्योग के विस्तार पर बात हो रही है। मुख्यमंत्री समिट में सेमीकंडक्टर हब के रूप में मध्य प्रदेश का विजन भी रखेंगे। इसके बाद वे प्रदर्शनी का जायजा लेंगे।

6200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर नजर

समिट में सबसे ज्यादा चर्चा करीब 6200 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश की है। पारस सेमीकंडक्टर ने प्रदेश में सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है। अगर यह परियोजना जमीन पर उतरती है, तो प्रदेश में सेमीकंडक्टर और उससे जुड़े कारोबार को रफ्तार मिल सकती है।

चिप डिजाइन से एआई तक होगा मंथन

दो दिन तक कार्यक्रम में चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, एडवांस पैकेजिंग और टेस्टिंग पर बात होगी। इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रिसर्च और तकनीकी नवाचार जैसे विषय भी एजेंडे में हैं। उद्योग जगत के प्रतिनिधि, निवेशक, विशेषज्ञ, शिक्षाविद और स्टार्टअप से जुड़े लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

 50 से ज्यादा कंपनियाँ लगाएंगी प्रदर्शनी

समिट की प्रदर्शनी में 50 से ज्यादा कंपनियाँ अपनी तकनीक और उत्पाद दिखा रही है। इनमें चिप डिजाइन, पैकेजिंग और टेस्टिंग, उपकरण, तकनीकी सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण से जुड़ी कंपनियाँ शामिल हैं। इस मंच से कंपनियों को निवेशकों और संभावित कारोबारी साझेदारों से सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा।

नीति 2025 के तहत निवेश चर्चा

पैनल डिस्कशन और राउंडटेबल बैठकों में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम खड़ा करने, कुशल तकनीकी विशेषज्ञ तैयार करने और नया निवेश लाने पर विचार होगा। राज्य सरकार की सेमीकंडक्टर नीति 2025 के तहत निवेश को बढ़ावा देने वाली योजनाओं पर भी बात होगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026