MP Teachers Demand TET Exemption Protest

तमिलनाडु-जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर मप्र में भी टीईटी मुक्ति का प्रस्ताव पारित करे सरकार, धरने का चौथा दिन

अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा का भोपाल के नीलम पार्क में टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ धरना चौथे दिन भी जारी रहा। उज्जैन संभाग के शिक्षक भी पहुंचे और सरकार से टीईटी मुक्ति प्रस्ताव की मांग की।

By : संजय चतुर्वेदी
तमिलनाडु-जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर मप्र में भी टीईटी मुक्ति का प्रस्ताव पारित करे सरकार, धरने का चौथा दिन

MP Teacher News

भोपाल। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के बैनर तले टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के चौथे दिन उज्जैन संभाग के बड़ी संख्या में शिक्षक धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया।

सरकार से टीईटी मुक्ति प्रस्ताव की मांग

धरने को संबोधित करते हुए शिक्षक नेताओं ने मध्यप्रदेश सरकार से मांग की कि तमिलनाडु एवं जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी टीईटी मुक्ति का प्रस्ताव पारित किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से शासकीय सेवा में कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता का विषय गंभीर है। सरकार को शिक्षकों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

आंदोलन में उठ रही प्रमुख मांगें

शिक्षक नेताओं ने कहा कि आंदोलन के माध्यम से टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने, प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करने तथा ई-अटेंडेंस व्यवस्था से संबंधित समस्याओं का समाधान करने की मांग प्रमुखता से उठाई जा रही है। शिक्षकों ने मांगों के निराकरण तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

शिक्षक नेताओं ने की अपील

धरने को संयुक्त मोर्चा के जगदीश यादव, मनोहर दुबे, राकेश दुबे, राकेश नायक, राकेश पटेल, डी.के. सिंगौर एवं परमानंद डेहरिया सहित अन्य शिक्षक नेताओं ने संबोधित किया। नेताओं ने प्रदेश के शिक्षकों से आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की।

उपेन्द्र कौशल
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, शासकीय शिक्षक संगठन मध्यप्रदेश
सदस्य, अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026