MP TET 2026 Exam Rules

MP TET 2026 देने वाले कैंडिडेट्स को राहत : बिना नेगेटिव मार्किंग होगी परीक्षा, 150 सवालों से तय होगी पात्रता

मध्य प्रदेश में MP TET 2026 देने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे और गलत उत्तर पर अंक नहीं कटेंगे। जानें पात्रता, फीस, परीक्षा समय और नियम क्या हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
MP TET 2026 देने वाले कैंडिडेट्स को राहत : बिना नेगेटिव मार्किंग होगी परीक्षा, 150 सवालों से तय होगी पात्रता

MP TET Candidate Big Relief Mark Cut

भोपाल। मध्यप्रदेश में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा संचालन नियमपुस्तिका जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि इसमें किसी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यानी गलत उत्तर देने पर भी अंक नहीं काटे जाएंगे।

परीक्षा में होंगे 150 प्रश्न

एमपी टीईटी में अभ्यर्थियों को कुल 150 प्रश्न हल करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इस तरह परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। पात्रता हासिल करने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा तय की गई है। एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। वहीं अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

हर पेपर के लिए देनी होगी फीस

परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर के लिए 1000 रुपये शुल्क देना होगा। परीक्षा अनिवार्य किए जाने के बाद इतनी अधिक फीस को लेकर शिक्षकों की ओर से सवाल भी उठाए जा रहे हैं। नियमों के मुताबिक शिक्षकों को दो वर्ष के भीतर पात्रता परीक्षा में शामिल होने के चार अवसर मिलेंगे।

12 अक्टूबर से शुरू होगी ऑनलाइन परीक्षा

एमपी टीईटी की ऑनलाइन परीक्षा 12 अक्टूबर से शुरू होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद सुबह 9:50 से 10 बजे तक परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समय मिलेगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। दोपहर 2:50 से 3 बजे तक महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने के लिए समय दिया जाएगा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी।

9 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन में संशोधन

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में सुधार करने का मौका भी मिलेगा। आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 21 अगस्त से शुरू होगी और 9 सितंबर तक जारी रहेगी। कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर 60 रुपये पोर्टल शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन भरने पर 20 रुपये पोर्टल शुल्क देना होगा।

आधार और फोटो पहचान पत्र जरूरी

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आधार पंजीयन अनिवार्य किया गया है। परीक्षा केंद्र पर मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर जाना जरूरी होगा। इसके लिए मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से किसी एक का इस्तेमाल किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, ई-आधार, आधार कार्ड की छायाप्रति, आधार नंबर या वीआईडी की जानकारी भी साथ रखनी होगी।

बायोमेट्रिक सत्यापन से मिलेगा प्रवेश

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की पहचान की पुष्टि के लिए बहुस्तरीय बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। प्रवेश के समय के साथ-साथ परीक्षा के दौरान भी सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए अभ्यर्थी का आधार अनलॉक होना जरूरी रहेगा। इसलिए परीक्षा केंद्र जाने से पहले अभ्यर्थियों को अपने आधार की स्थिति जरूर जांच लेने की सलाह दी गई है। 

परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए सबसे अहम बात यह है कि 150 अंकों की परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। ऐसे में गलत उत्तर के डर के बिना अभ्यर्थी सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास कर सकेंगे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026