MP TET Exam Offline Blueprint Soon

MP TET Exam: टीचरों की TET परीक्षा ऑफलाइन कराने की तैयारी, जल्द पोर्टल पर आएगा ब्लू प्रिंट

मध्य प्रदेश में टीईटी परीक्षा को ऑफलाइन कराने की तैयारी शुरू, जल्द पोर्टल पर आएगा ब्लू प्रिंट, वहीं शिक्षक संगठनों ने किया धरने का ऐलान।

By : संजय चतुर्वेदी
MP TET Exam: टीचरों की TET परीक्षा ऑफलाइन कराने की तैयारी, जल्द पोर्टल पर आएगा ब्लू प्रिंट

Teacher TET Exam

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल माशिमं ने शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी को ऑफलाइन कराने की तैयरियां शुरू कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले 1.5 लाख शिक्षकों की सभावित संख्या को देखते हुए माशिमं सभी 55 जिला और 313 ब्लॉक मुख्यालयों के स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाएगा। यह परीक्षा दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होगा। परीक्षा में किस तरह के प्रश्न आएंगे, इसके लिए परीक्षा नियमावली और संभावित प्रश्नपत्रों का एक ब्लू प्रिंट जल्द पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा।

माशिमं के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा की तैयारी कर रहे शिक्षकों को पाठ्यक्रम और प्रश्नपत्र के मूल स्वरूप की जानकारी पहले से मिल सके, इसके लिए परीक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार कर अगले सप्ताह पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसी बीच माशिमं ने डीपीआई से परीक्षा के लिए सिलेबस मांगा है। 

ऐसा होगा ब्लू प्रिंट

डीपीआई के आयुक्त अभिषेक सिंह के अनुसार इस ब्लू प्रिंट के माध्यम से शिक्षकों को परीक्षा के पैटर्न, अंकों के विभाजन और महत्वपूर्ण विषयों की सटीक जानकारी मिल सकेगी। ब्लू प्रिंट से सटीक परीक्षा पैटर्न का पता चल जाएगा। किस विषय से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे, इसकी पूरी रूपरेखा स्पष्ट होगी। शिक्षक यह जान सकेंगे कि किस टॉपिक को कितना समय देना है। इससे परीक्षा देने के लिए रणनीति बनाना आसान हो जाएगा। 

27 को शिक्षकों का धरना, आवेदन नहीं भरेंगे शिक्षक

शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में मध्य प्रदेश के शिक्षक संगठनों ने 27 सितंबर से भोपाल में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लिया है। संगठनों ने आज बैठक लेकर टीईटी के आवेदन पत्र नहीं भरने का भी सामूहिक निर्णय लिया है।  अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश की हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में  निर्णय लिया कि टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता लागू करने की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के लिए संगठन पदाधिकारी पुलिस आयुक्त से अनुमति लेने की तैयारी कर रहे हैं।

जिला और संभाग स्तर पर भी आंदोलन की रूपरेखा जल्द तय की जाएगी। बैठक में मोर्चा ने मांग की कि राज्य सरकार तमिलनाडु की तर्ज पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर टीईटी नहीं कराने के संबंध में प्रस्ताव पारित करे। इसके बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की मांग की गई, ताकि इस मामले में निर्णय लिया जा सके।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026