MP Weather: Hailstorm, Rain Alert in 45 Districts

MP Weather Update: बैतूल, ग्वालियर-श्योपुर में ओलावृष्टि, 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने से 4 मौतें

मध्य प्रदेश में मौसम ने बदला रुख। बैतूल-ग्वालियर में ओलावृष्टि, 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट। सिवनी और रीवा में बिजली गिरने से 4 मौतें। जानिए पूरा अपडेट।

By : स्वदेश डेस्क
MP Weather Update: बैतूल, ग्वालियर-श्योपुर में ओलावृष्टि, 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने से 4 मौतें

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर देखने को मिल रहा है। शनिवार को बैतूल और ग्वालियर में जोरदार ओले गिरे, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने प्रदेश के 45 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ सिस्टम की वजह से यह बदलाव आया है। अगले 24 घंटों में भोपाल और ग्वालियर संभाग समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

ओलावृष्टि से सफेद हुई सड़कें, फसलों को नुकसान

बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में बेर के आकार के ओले गिरने से सड़कें सफेद नजर आने लगीं। वहीं ग्वालियर में शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। रायसेन जिले में खराब मौसम के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इसके अलावा सतना, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, सिवनी और मुरैना सहित कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिला। कई जगहों पर तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत

खराब मौसम के बीच आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं ने भी चिंता बढ़ा दी है। सिवनी जिले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि रीवा जिले में भाई-बहन की बिजली गिरने से जान चली गई। ये दोनों जंगल में महुआ बीनने गए थे। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर न जाने की अपील की है।

45 जिलों में अलर्ट, तेज आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग ने जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, दमोह और कटनी जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई है। वहीं भोपाल, ग्वालियर समेत कई जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है।


ग्वालियर में बारिश के साथ ओले गिरे

विशेष रूप से श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी और टीकमगढ़ जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026