MP Weather Rain Alert And Weather Update

MP Rain Alert: मध्य प्रदेश में 29 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम, IMD का यलो अलर्ट, जानें आज कहां बरसा पानी

एमपी में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। कई जिलों में येलो अलर्ट के बीच 29 अगस्त से मौसम फिर बदलने के आसार हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
MP Rain Alert: मध्य प्रदेश में 29 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम, IMD का यलो अलर्ट, जानें आज कहां बरसा पानी

MP Rain Yellow Alert News

भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का दौर अब कमजोर पड़ने के आसार हैं। यूपी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र और मानसून ट्रफ के असर से बुधवार रात से गुरुवार शाम तक प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड में बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया।

राजधानी भोपाल समेत मालवा-निमाड़ में दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। इससे तापमान में गिरावट आई और मौसम में ठंडक घुल गई। भोपाल में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम रहा। दतिया में तापमान 7.9 डिग्री तक गिर गया।

पचमढ़ी और ग्वालियर में 42 मिमी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पचमढ़ी और ग्वालियर में सबसे अधिक 42 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। टीकमगढ़ और शिवपुरी में 39 मिमी, राजगढ़ में 35 मिमी और दतिया में 32 मिमी पानी बरसा। नौगांव में 18 मिमी, गुना में 13 मिमी और भोपाल में 8 मिमी बारिश दर्ज हुई। जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, सागर, सतना और उमरिया समेत कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

आज से भारी बारिश में कमी

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से प्रदेश में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। भोपाल सहित पूर्वी इलाकों में अगले दो-तीन दिनों तक हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। हालांकि पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

29 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम

29 अगस्त से सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में फिलहाल भारी बारिश से राहत मिलने के बाद आने वाले दिनों में बारिश का एक और दौर शुरू होने की संभावना बनी हुई है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

भोपाल में अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर में 26.4 और 22.7 डिग्री, ग्वालियर में 28.4 और 25.2 डिग्री, जबकि जबलपुर में 27.9 और 24.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026