MP Weather: 32 जिलों में आंधी-बारिश का असर

MP Weather Update: भोपाल-इंदौर समेत 32 जिलों में आंधी-बारिश, अशोकनगर में 56 किमी/घंटा की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी

मध्य प्रदेश के 32 जिलों में आंधी और बारिश का दौर जारी है। अशोकनगर में 56 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं, भोपाल में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज हुई।

By : स्वदेश डेस्क
MP Weather Update: भोपाल-इंदौर समेत 32 जिलों में आंधी-बारिश, अशोकनगर में 56 किमी/घंटा की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को भोपाल, इंदौर, धार, सागर, विदिशा, रायसेन समेत 32 जिलों में आंधी और बारिश का दौर देखने को मिला। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

32 जिलों में बारिश और आंधी का असर

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, नीमच, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, श्योपुर, बड़वानी, इंदौर, धार, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, उमरिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर में आंधी-बारिश दर्ज की गई। धार जिले के पीथमपुर और इंदौर में कई स्थानों पर तेज बारिश हुई, जबकि विदिशा, बुरहानपुर और श्योपुर में धूल भरी आंधी का असर देखा गया। प्रदेश में सबसे तेज हवा अशोकनगर में चली, जहां गति 56 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई।

भोपाल में सबसे ज्यादा बारिश

प्रदेश में अब तक औसत वर्षा के आंकड़ों में भोपाल सबसे आगे है। यहां 91.9 मिमी यानी साढ़े तीन इंच से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।  इसके अलावा आगर-मालवा, बुरहानपुर, देवास, गुना, हरदा, इंदौर, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, विदिशा, डिंडौरी, सतना और सीधी में 1 से ढाई इंच तक बारिश दर्ज की गई है। हालांकि कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि बोवनी शुरू करने के लिए अभी और बारिश की जरूरत है।

तापमान में आई गिरावट

बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।  बैतूल में तापमान में एक दिन में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और पारा 26.5 डिग्री तक पहुंच गया।

मानसून की राह देख रहा मध्य प्रदेश

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। अगले 4 दिनों तक कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। मानसून की प्रगति पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026