MP Heatwave Red Alert, Noutapa Begins

सूरज दिखाएगा तेवर, चलेगी प्रचंड लू

मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत के साथ कई जिलों में प्रचंड लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 29 मई से तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है।

By : स्वदेश डेस्क
सूरज दिखाएगा तेवर, चलेगी प्रचंड लू

राज्य के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

सोमवार से गर्मी की बहुचर्चित मौसमी अवधि ‘नौतपा’ शुरू होने जा रही है। इस मौसमी दशा में समूचे मध्य भारत सहित मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को जारी पूर्वानुमान में कहा है कि 28 मई तक मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में प्रचंड लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

पूरे राज्य का औसत उच्चतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी भी चल सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार 29 और 30 मई से राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में प्रचंड लू चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।अत्यधिक लू की आशंका को देखते हुए आगर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर और मैहर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसी तरह भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, मुरैना, श्योपुर, अनूपपुर और डिंडोरी में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस चेतावनी के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर

तापमान

खजुराहो

45.8

नौगांव

45.8

दतिया

45.0

टीकमगढ़

44.8

सतना

44.2

सागर

44.2

रीवा

44.0

श्योपुर

44.0

दमोह

44.2

ग्वालियर

44.1

राजगढ़

44.0

मानसून के आने की मौसमी दशाएं बनीं

तेजी से केरल की ओर बढ़ रहा मानसून, दक्षिण और पूर्वोत्तर में प्री-मानसूनी बारिश में तेजी

भोपाल। देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की मौसमी परिस्थितियां बन गई हैं। अगले दो-तीन दिनों में मानसून भारतीय भू-भाग के केरल तट पर दस्तक दे सकता है। मानसून के आगे बढ़ने के लिए सभी मौसमी परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

दरअसल, मानसून से पहले की प्री-मानसूनी बारिश दक्षिण भारत के कर्नाटक में शुरू हो चुकी है। सोमवार से दक्षिण-पूर्वी राज्यों, पश्चिम बंगाल, बिहार और कुछ अन्य राज्यों में भी प्री-मानसूनी बारिश का पूर्वानुमान है।हिमालय और उससे लगे राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रिय मानसूनी गतिविधियां लगातार भारतीय भू-भाग की ओर बढ़ रही हैं।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026