Rain Hail Alert in MP Cities, Storm Warning Issue

MP में बदला मौसम का अंदाज! भोपाल में झमाझम बारिश, सीहोर में गिर ओले; कई जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश में मौसम बदला, भोपाल में बारिश और सीहोर में ओले गिरे। कई जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट है, जबकि कुछ जगहों पर तापमान 40 डिग्री पार पहुंचा।

MP में बदला मौसम का अंदाज! भोपाल में झमाझम बारिश, सीहोर में गिर ओले; कई जिलों में अलर्ट

Indore Rain

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। राजधानी भोपाल में बुधवार दोपहर गरज-चमक के साथ बारिश हुई। वहीं, सीहोर में आंधी के साथ ओले गिरे। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इस बदलाव ने एक ओर गर्मी से राहत दी है, तो दूसरी ओर मौसम को लेकर सतर्कता भी बढ़ा दी है।

भोपाल-सीहोर में बदला मौसम

भोपाल के कई हिस्सों में तेज गरज के साथ बारिश दर्ज की गई। वहीं, सीहोर में बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज हवा चली, जिससे मौसम अचानक ठंडा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, यहां 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

इन शहरों में भी अलर्ट जारी

इंदौर, देवास और उज्जैन में भी ओले गिरने और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में मौसम के तेजी से बदलने की संभावना जताई गई है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कई जिलों में बिजली और आंधी की चेतावनी

खंडवा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इसके साथ ही रायसेन, विदिशा, रतलाम, मंदसौर, खरगोन, बड़वानी, शहडोल, शाजापुर और बालाघाट में भी हल्की आंधी चल सकती है। इन जिलों में मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत बताई गई है।

बारिश के बीच गर्मी का असर जारी

मौसम में बदलाव के बावजूद कई शहरों में तापमान ऊंचा बना हुआ है। नर्मदापुरम में तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि खजुराहो और रतलाम-नौगांव में भी गर्मी का असर दिखा। दमोह, खरगोन और रायसेन-उमरिया में भी तापमान 38 डिग्री के आसपास रहा।

बड़े शहरों का तापमान

प्रदेश के प्रमुख शहरों में भोपाल और जबलपुर में 37 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इंदौर और ग्वालियर में 36.6 डिग्री, जबकि उज्जैन में 36 डिग्री रहा। गर्मी और बारिश का यह मिला-जुला असर मौसम को अस्थिर बना रहा है।

मौसम सिस्टम का असर

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ सक्रिय हैं। 2 अप्रैल से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी प्रभावी होगा, जिससे 4 अप्रैल तक बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद मौसम साफ होने और तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम सिस्टम के कमजोर पड़ने के बाद गर्मी फिर से तेज हो सकती है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से तापमान तेजी से बढ़ने के संकेत हैं। महीने के आखिरी सप्ताह में कुछ इलाकों में तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026