MPPSC Food Safety Officer Exam: सख्त सुरक्षा के बीच 42 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

MPPSC Food Safety Officer Exam: सख्त सुरक्षा के बीच 42 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

MPPSC Food Safety Officer Exam 2025 रविवार को 111 केंद्रों पर आयोजित हुई। भोपाल, इंदौर सहित 42 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा।

By : Swadesh Bhopal
MPPSC Food Safety Officer Exam: सख्त सुरक्षा के बीच 42 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

भोपाल। रविवार दोपहर जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए, मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में हजारों युवाओं की धड़कनें एक साथ तेज हो गईं। मौका था एमपीपीएससी की खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer) परीक्षा का, जिसमें प्रदेशभर से करीब 42 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा से पहले केंद्रों के बाहर लंबी कतारें, दस्तावेज संभालते उम्मीदवार और अंतिम समय की तैयारी करते छात्र—हर जगह वही परीक्षा वाला माहौल दिखा।

111 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने इस परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 111 परीक्षा केंद्र बनाए थे। राजधानी भोपाल से लेकर इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर तक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। शहरों के अनुसार परीक्षा केंद्र

  • भोपाल: 29 केंद्र
  • इंदौर: 44 केंद्र
  • जबलपुर: 23 केंद्र
  • ग्वालियर: 15 केंद्र

इंदौर में ही सबसे ज्यादा, करीब 17,072 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं की गई थीं। सुबह से ही केंद्रों के बाहर भीड़ नजर आने लगी थी, लेकिन सुरक्षा और व्यवस्थाएं चुस्त रहीं।

एंट्री को लेकर रहा सख्त नियम

परीक्षा को लेकर आयोग ने प्रवेश समय को लेकर कोई ढील नहीं दी। अभ्यर्थियों को सुबह 11:15 बजे से एंट्री दी गई, जबकि 11:45 बजे के बाद पहुंचने वालों को प्रवेश नहीं मिला। कई उम्मीदवार समय से पहले ही केंद्र पहुंच गए थे ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं, दिव्यांग अभ्यर्थियों को सहलेखन (scribe) की सुविधा के साथ 1 घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया।

परीक्षा केंद्र पर इन चीजों पर पूरी तरह रोक

परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा बेहद सख्त रही। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, घड़ी, कैलकुलेटर, पेनड्राइव, ब्लूटूथ, बैग, पठन सामग्री जैसी चीजें पूरी तरह प्रतिबंधित रहीं। इसके अलावा 

  • बेल्ट, पर्स, चाबी
  • धूप का चश्मा, टोपी
  • हेयर क्लचर, मेटेलिक बैंड
  • माचिस, लाइटर, ब्लेड, शार्पनर 

यहां तक कि जूते-मोजे पहनकर भी परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं थी, जिससे कई अभ्यर्थियों को बाहर ही जूते उतारने पड़े।

संबंधित सामग्री

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

एमपीपीएससी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Oct 22, 2026
MPESB ने 2306 पदों पर निकाली भर्ती, पटवारी के 200 पद भी शामिल, जानें आवेदन की लास्ट डेट

MPESB ने 2306 पदों पर निकाली भर्ती, पटवारी के 200 पद भी शामिल, जानें आवेदन की लास्ट डेट

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। एमपीईएसबी ने ग्रुप 2 उपसमूह 4 के लिए 2306 पदों पर आवेदन मांगे हैं। जानिए किसमें कितने पद और आवेदन की आखिरी तारीख।

Aug 05, 2026
MP में सरकारी नौकरी के लिए हटेगी दो बच्चों की शर्त! मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा फैसला

MP में सरकारी नौकरी के लिए हटेगी दो बच्चों की शर्त! मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा फैसला

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चों की सीमा से जुड़ा प्रस्तावित नियम निरस्त होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पोर्टल से मसौदा हटाने के निर्देश दिए हैं।

Jun 09, 2026
 50000 से अधिक कर्मचारी वंचित होने के बाद... अब  नौकरी में 3 बच्चों की सरकारी पात्रता प्रदेश में होगी लागू  

 50000 से अधिक कर्मचारी वंचित होने के बाद... अब  नौकरी में 3 बच्चों की सरकारी पात्रता प्रदेश में होगी लागू  

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए लागू दो-बच्चा नियम खत्म होने की तैयारी। 25 साल में 50 हजार से ज्यादा लोग हुए थे अपात्र, अब तीन बच्चों वाले भी पात्र हो सकेंगे।

Apr 19, 2026
मध्यप्रदेश को मिले 34 नए डिप्टी कलेक्टर, 6 फरवरी तक जॉइनिंग अनिवार्य

मध्यप्रदेश को मिले 34 नए डिप्टी कलेक्टर, 6 फरवरी तक जॉइनिंग अनिवार्य

राज्य सेवा परीक्षा 2024 के आधार पर मध्यप्रदेश को 34 नए डिप्टी कलेक्टर मिले, सभी की नियुक्ति अस्थायी आधार पर हुई है।

Jan 28, 2026