MPPSC Mains Exam: 90% Attendance on Day One

MPPSC Mains Exam: पहले दिन 90% रही उपस्थिति, 3700 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा; बारिश को लेकर अलर्ट

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा के पहले दिन करीब 90 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। बारिश को देखते हुए आयोग ने परीक्षार्थियों से केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की अपील की है।

By : संजय चतुर्वेदी
MPPSC Mains Exam: पहले दिन 90% रही उपस्थिति, 3700 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा; बारिश को लेकर अलर्ट

MPPSC mains Exam Started

भोपाल। मध्यप्रदेश में सोमवार से मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की मुख्य परीक्षा शुरू हो गई। अगले छह दिनों तक लगातार पेपर होंगे। प्रदेश में कुल 18 परीक्षा केंद्रों पर 155 पदों के लिए ये परीक्षा आयोजित हुई। इससे पहले अप्रैल में प्रारंभिक परीक्षा हो चुकी थी। 

आयोग के विशेष कर्तव्य अधिकारी डॉ रवींद्र पंचभाई ने बताया कि पहले दिन परीक्षा में 90 फीसदी उपस्थिति रही। उन्होंने एडवाइजरी जारी करते हुए परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे प्रदेश में हो रही बरिश को देखते हुए परीक्षा केंद्र के लिए घर से कम से कम तीन घंटे पहले निकले, ताकि बिना किसी परेशानी के केंद्र पर पहुंच सकें। वैसे भी केंद्र पर 1.5 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है। 

7 से 12 सितंबर तक आयोजित होगी परीक्षा

परीक्षा 12 सितंबर तक छह दिन लगातार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में ऑफलाइन आयोजित की जा रही है। प्रदेश के 12 संभाग और जिला मुख्यालयों पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

 थ्री लेवल में होगी कैंडिडेट्स की जांच

आयोग ने इस बार परीक्षा की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर केंद्रों पर त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था लागू की है। अभ्यर्थियों की पहचान और सुरक्षा जांच के लिए कई तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल किया जा रहा है। 
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और ई-प्रवेश पत्र की स्कैनिंग की जा रही है। इसके अलावा अभ्यर्थियों की जांच हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से भी की जा रही है। आयोग ने अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से कम से कम 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है। यानी अभ्यर्थियों को सुबह 8.30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा।

देर से पहुंचने पर सुरक्षा जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन और अन्य प्रवेश प्रक्रियाओं में समय लग सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए समय से पहले केंद्र पहुंचने को कहा गया है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026