ईएसबी परीक्षाओं में अब नहीं बैठ सकेंगे मुन्नाभाई

ईएसबी परीक्षाओं में अब नहीं बैठ सकेंगे मुन्नाभाई

By : Swadesh Bhopal
ईएसबी परीक्षाओं में अब नहीं बैठ सकेंगे मुन्नाभाई

परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों की आंखों और चेहरे का होगा स्कैन

आरक्षक भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के बाद से, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की परीक्षाओं में अब मुन्ना भाई आसानी से बैठ नहीं सकेंगे। इस साल होने वाली सभी परीक्षाओं में सुरक्षा काफी सख्त होगी। हर अभ्यर्थी की पहचान का सत्यापन आधार आधारित चेहरे, आंखों की पुतली, स्कैन और फिंगरप्रिंट मशीनों से किया जाएगा। इससे ऐसे लोगों की पहचान संभव होगी, जो दूसरे के नाम पर परीक्षा देने बैठते हैं।

ईएसबी के अनुसार इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर आइरिस स्कैन और फेस रिकॉग्निशन मशीनें लगाई जाएंगी। परीक्षा केंद्रों पर अधिक संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नकल रोकने के लिए जैमर भी लगाए जाएंगे। इस बार ईएसबी प्रश्नपत्र तैयार करने और परीक्षा केंद्रों के चयन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भी सहायता लेगा।

बता दें कि इस वर्ष विभिन्न सरकारी विभागों में करीब 15 हजार पदों के लिए 16 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

ईएसबी परीक्षाओं में फर्जी अभ्यर्थियों की पहचान

अधिकारियों ने बताया कि आइरिस स्कैन को अंगुलियों के निशान से कहीं अधिक सुरक्षित माना जाता है। यह एक ऐसी बायोमेट्रिक तकनीक है, जो सटीक होती है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि हर व्यक्ति की आंख की पुतली का पैटर्न बेहद अनोखा और जटिल होता है, जिसे बदला नहीं जा सकता। इसी तरह फेस रिकॉग्निशन भी सुरक्षित माना जा रहा है। भर्तियां पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य अहम विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए की जाएंगी। ये कदम वर्ष 2023 की आरक्षक भर्ती परीक्षा में हुई अनियमितताओं के बाद उठाए गए हैं।

तीन एजेंसियां करेंगी काम

एआई के माध्यम से पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। इसमें केंद्र के निर्धारण से लेकर प्रश्नपत्र तैयार करने, परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और परीक्षार्थियों की जांच सब कुछ एआई के माध्यम से होगा, जिससे निष्पक्षता सुनिश्चित होगी।

पिछली भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों ने आधार आधारित बायोमेट्रिक पहचान में धोखाधड़ी कर परीक्षा पास की थी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान ऐसे कुछ अभ्यर्थी पकड़े गए थे।

जून में होगी परीक्षा, फार्म भरने की अंतिम तिथि 22 मई

ऑल इंडिया बार काउंसिल की 21वीं परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके अनुसार परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीयन 11 फरवरी से शुरू होगा। पिछली परीक्षा में पास न हो पाने वाले अभ्यर्थी भी इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं।

ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अप्रैल रखी गई है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 मई है। पंजीयन फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि 3 मई रखी गई है। एडमिट कार्ड 22 मई को जारी किए जाएंगे। परीक्षा 7 जून को आयोजित होगी। रिजल्ट जारी करने की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।

योग्यता एवं मापदंड

परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार का बार काउंसिल ऑफ इंडिया की मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 3 या 5 वर्षीय एलएलबी पास होना अनिवार्य है।

जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक

एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक

एआईबीई-20 के परिणाम

एआईबीई-20 का परिणाम घोषित हो चुका है। इसमें देशभर से 2,51,968 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 1,74,386 उम्मीदवार पास हुए। 77,579 उम्मीदवार परीक्षा पास नहीं कर पाए।

पुरुष अभ्यर्थी: 1,65,613, जिसमें से 1,13,063 पास हुए और 52,547 असफल

महिला अभ्यर्थी: 86,336, जिसमें से 61,310 पास हुए


संबंधित सामग्री

ESB की 9 भर्ती परीक्षाओं के नतीजे अब भी अटके, गड़बड़ियों के बाद AI निगरानी होगी लागू

ESB की 9 भर्ती परीक्षाओं के नतीजे अब भी अटके, गड़बड़ियों के बाद AI निगरानी होगी लागू

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की कई भर्ती परीक्षाएं गड़बड़ियों के कारण अब भी जांच के दायरे में हैं। मंडल ने भविष्य की परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए AI आधारित निगरानी प्रणाली लागू करने का फैसला

Jul 24, 2026
MP में राशन वितरण में बदलाव: चेहरा पहचान से मिलेगा राशन, अंगूठा और ओटीपी की झंझट खत्म

MP में राशन वितरण में बदलाव: चेहरा पहचान से मिलेगा राशन, अंगूठा और ओटीपी की झंझट खत्म

मध्यप्रदेश में राशन वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव, 2026 के अंत तक फेस रिकग्निशन से मिलेगा राशन। अंगूठा और ओटीपी की जरूरत खत्म होगी, प्रक्रिया होगी आसान और पारदर्शी।

Apr 15, 2026
एक ही सेंटर, एक ही कक्ष और टॉप रैंक… रतलाम से खुला भर्ती घोटाले का राज

एक ही सेंटर, एक ही कक्ष और टॉप रैंक… रतलाम से खुला भर्ती घोटाले का राज

रतलाम के एक ही सेंटर से 12 अभ्यर्थियों के चयन ने आबकारी आरक्षक भर्ती घोटाले का खुलासा किया। ईएसबी ने परीक्षा निरस्त कर पुलिस जांच शुरू कराई।

Mar 03, 2026
ESB एग्जाम में अब नहीं बैठ सकेंगे 'मुन्नाभाई', ऐसे पकड़ाएगा फर्जीवाड़ा

ESB एग्जाम में अब नहीं बैठ सकेंगे 'मुन्नाभाई', ऐसे पकड़ाएगा फर्जीवाड़ा

मध्य प्रदेश में ईएसबी भर्ती परीक्षाओं में अब आधार, आइरिस स्कैन, फेस रिकोग्निशन और एआई से फर्जी अभ्यर्थियों पर रोक लगेगी।

Jan 10, 2026
अब चेहरे के जरिए ही बन जाएगा आपका UAN, बस याद रखें ये खास बातें

अब चेहरे के जरिए ही बन जाएगा आपका UAN, बस याद रखें ये खास बातें

चेहरे के द्वारा आप अपना UAN नंबर क्रिएट कर पाएंगे। इस खास तरह के बदलाव की जानकारी केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने आज मंगलवार को दी है।

Apr 08, 2025