Munshiganj Hospital Woman Death Ruckus

Munshiganj News: संजय गांधी अस्पताल में 60 साल की महिला की मौत, जांच में देरी का आरोप लगाकर परिजनों का हंगामा

मुंशीगंज के संजय गांधी अस्पताल में 60 साल की महिला की मौत के बाद परिजनों ने जांच और इलाज में देरी का आरोप लगाकर हंगामा किया। डॉक्टर ने हार्ट अटैक को मौत की वजह बताया।

By : स्वदेश डेस्क
Munshiganj News: संजय गांधी अस्पताल में 60 साल की महिला की मौत, जांच में देरी का आरोप लगाकर परिजनों का हंगामा

Mushiganj News

शैलेंद्र सिंह, मुंशीगंज। मुंशीगंज के संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान 60 साल की महिला की मौत हो गई। इसके बाद रविवार को परिजनों ने जांच और उपचार में देरी का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर चले गए।

रात में भर्ती, सुबह तक बिगड़ी हालत

मडुआपुर की रहने वाली श्यामपता को शनिवार रात करीब 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे दीपक का आरोप है कि भर्ती के बाद समय पर जांच और इलाज नहीं मिला। इसी वजह से मां की हालत बिगड़ती गई और उनकी जान चली गई। परिजनों ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

डॉक्टर ने बताया मौत का कारण

अस्पताल के डॉ. नितिन पांडेय के मुताबिक मरीज की शुगर काफी ज्यादा थी। उन्हें हार्ट अटैक आया था और उसी से उनकी मौत हुई। डॉक्टर का कहना है कि रात करीब 11 बजे जांच लिख दी गई थी, लेकिन जांच रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुई।

पुलिस ने शांत कराया पर पोस्टमार्टम को नहीं माने

क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया था। पुलिस मौके पर पहुंची और समझाकर उन्हें शांत कराया। परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026