Amethi NDRF News

Amethi News: NDRF ने तीन घंटे बाद बरामद किया तालाब में डूबे युवक का शव 

पीपरपुर थाना क्षेत्र के शिवगढ़ ग्राम सभा में शनिवार शाम तालाब में डूबे युवक का शव करीब तीन घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

By : विकास जैन
Amethi News: NDRF ने तीन घंटे बाद बरामद किया तालाब में डूबे युवक का शव 

Amethi News: NDRF ने तीन घंटे बाद बरामद किया तालाब में डूबे युवक का शव 

शिवपूजन मिश्रा, पीपरपुर, अमेठी: पीपरपुर थाना क्षेत्र के शिवगढ़ ग्राम सभा में शनिवार शाम तालाब में डूबे युवक का शव करीब तीन घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

NDRF ने चलाया सर्च अभियान

जानकारी के अनुसार, शिवगढ़ निवासी सुनील कुमार पुत्र बरसाती कश्यप शनिवार शाम करीब चार बजे तालाब में डूब गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर से उनकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद ग्राम प्रधान इंद्रबहादुर सिंह ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीपरपुर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से एनडीआरएफ की टीम ने तालाब में कई घंटे तक सर्च अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार शाम करीब सात बजे टीम ने सुनील कुमार का शव तालाब से बरामद कर लिया। शव बाहर निकाले जाने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया गया कि सुनील कुमार परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। सुनील तीन भाइयों में से एक थे। उनके भाइयों के नाम अनिल और रामू कुमार बताए गए हैं। सुनील की मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

संबंधित सामग्री

Amethi Police Run: अमेठी पुलिस ने लगाई एकता की दौड़, SP समेत दौड़े पुलिसकर्मी

Amethi Police Run: अमेठी पुलिस ने लगाई एकता की दौड़, SP समेत दौड़े पुलिसकर्मी

देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अमेठी में पुलिस के कदम एक नए संकल्प के साथ दौड़े। शनिवार सुबह पुलिस की वर्दी में निकली एकता की...

Oct 31, 2026
Munshiganj Accident: दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे बाइक सवार युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Munshiganj Accident: दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे बाइक सवार युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

अमेठी में जामो-भादर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक दुर्गा पूजा देखकर घर लौट रहे थे।

Oct 18, 2026
Pink Samadhan Diwas: पिंक समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं शिकायतें, दिए कड़े निर्देश

Pink Samadhan Diwas: पिंक समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं शिकायतें, दिए कड़े निर्देश

महिलाओं सहित आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को तहसील...

Oct 17, 2026
Amethi Bjp News: अमेठी में 14 अक्टूबर को 700 से अधिक प्रधान-बीडीसी होंगे बीजेपी में शामिल!

Amethi Bjp News: अमेठी में 14 अक्टूबर को 700 से अधिक प्रधान-बीडीसी होंगे बीजेपी में शामिल!

जिले की राजनीति में बुधवार, 14 अक्टूबर को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। समाजवादी पार्टी के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह ने दावा किया है कि...

Oct 13, 2026
Amethi News: 30% दिव्यांगता ने रोकी योजनाओं की राह, अमेठी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

Amethi News: 30% दिव्यांगता ने रोकी योजनाओं की राह, अमेठी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

सरकारी योजनाओं का सहारा पाने की उम्मीद रखने वाले दिव्यांगजनों के लिए प्रमाण पत्र बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

Oct 13, 2026