Neemuch BJP Leader Roshan Verma Attacked

BJP Leader Attacked: नीमच में भाजपा जिला मंत्री रोशन वर्मा पर हमला, जमीन देखने गए थे, 6 लोग घायल

नीमच के हिंगोरिया गांव में खेत देखने पहुंचे भाजपा जिला मंत्री और साथियों पर लाठी पत्थर से हमला हुआ। पुलिस ने चार नामजद पर केस दर्ज किया है और फायरिंग की जांच जारी है।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
BJP Leader Attacked: नीमच में भाजपा जिला मंत्री रोशन वर्मा पर हमला, जमीन देखने गए थे, 6 लोग घायल

BJP Leader Attacked in neemuch

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में भाजपा जिला मंत्री रोशन वर्मा पर हमला हुआ है। जमीन देखने गए वर्मा और उनके पांच साथियों को दर्जनभर से ज्यादा लोगों ने घेरकर लाठियों और पत्थरों से पीटा। घटना शुक्रवार को ग्राम हिंगोरिया में हुई, जिसमें छह लोग घायल हुए हैं। आरोप है कि एक हमलावर ने वर्मा की तरफ फायरिंग भी की। बघाना थाना पुलिस ने चार नामजद और अन्य लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है। फायरिंग की बात की पुष्टि के लिए जांच चल रही है।

हिंगोरिया में जमीन देखने पहुंचे थे वर्मा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार दोपहर तीन से साढ़े तीन बजे के बीच की है। रोशन वर्मा अपने साथियों के साथ महू नीमच रोड पर बसे हिंगोरिया गांव में एक खेत देखने गए थे। उन्हें दलाल कान्ह सिंह ने फोन करके बुलाया था। दलाल ने बताया था कि जमीन राजू नाम के व्यक्ति की है। वर्मा और साथी तय जगह पर पहुंचकर दलाल और जमीन मालिक का इंतजार कर रहे थे। तभी 12 से 15 लोग वहां आ पहुंचे और उन्हें वहां से जाने को कहा।

लाठी और पत्थर चले, फायरिंग का भी आरोप

वर्मा ने जब बताया कि उन्हें दलाल ने जमीन दिखाने बुलाया है, तो सामने वाले लोग विवाद पर उतर आए। उन्होंने जमीन पर अपना हक जताया और लाठी व पत्थरों से हमला कर दिया। आरोप है कि सफेद रंग की कार से आए एक आरोपित ने वर्मा को निशाना बनाकर गोली भी चलाई। हमले में वर्मा समेत छह लोग घायल हुए। इसके बाद वर्मा बघाना थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित का बयान, ट्रैक्टर और कार से रोका रास्ता

रोशन वर्मा के मुताबिक वे 29 आरी जमीन देखने हिंगोरिया गए थे और उनके साथ पांच लोग थे। उन्होंने बताया कि 12 से 15 लोगों ने ट्रैक्टर और कार लगाकर रास्ता रोक लिया और फिर हमला कर दिया। हमलावरों ने कहा कि जमीन का विवाद न्यायालय में चल रहा है। वर्मा ने बताया कि उनके अलावा भाई संदीप वर्मा, नवीन वर्मा, राकेश सालवी, दिव्यप्रकाश गोयल और मोहित गोयल को चोट आई है। उनका कहना है कि हमलावर मुकेश नागदा के परिवार के सदस्य हैं।

पुलिस ने दर्ज किया केस, गिरफ्तारी की कोशिश

बघाना टीआई पुष्पा सिंह चौहान ने बताया कि मारपीट के आरोप में मनीष नागदा, वरदीचंद नागदा, अर्जुन नागदा और जितेंद्र सहित अन्य साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जमीन देखने के दौरान दूसरे पक्ष ने मौके पर पहुंचकर विवाद किया। फायरिंग के आरोप की भी तस्दीक की जा रही है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026