NEET Protest in Bilaspur

NEET पेपर लीक पर बिलासपुर में बवाल, NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, MLA का कुर्ता फटा

बिलासपुर में NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शन के दौरान विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता फट गया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।<br/>

NEET पेपर लीक पर बिलासपुर में बवाल, NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, MLA का कुर्ता फटा

NEET Paper Leak Protest

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में NEET पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को NSUI का प्रदर्शन उग्र हो गया। सांसद तोखन साहू के निवास घेराव के लिए निकले कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और बाद में लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। इस दौरान भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता भी फट गया।

सांसद आवास घेरने निकले थे कार्यकर्ता

NEET पेपर लीक मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर NSUI कार्यकर्ता सांसद तोखन साहू के निवास का घेराव करने निकले थे। पुलिस ने सांसद बंगले से पहले ही बैरिकेडिंग कर रखी थी। जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

वाटर कैनन के बाद हुआ लाठीचार्ज

प्रदर्शन के दौरान भीड़ लगातार आगे बढ़ने की कोशिश कर रही थी। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले पानी की बौछारें छोड़ीं। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं रुके तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कई NSUI नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों में भरकर ले जाया गया।

कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

झड़प के दौरान भिलाई विधायक देवेंद्र यादव भी प्रदर्शन में मौजूद थे। अफरा-तफरी के बीच उनका कुर्ता फट गया। घटना के बाद कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और इसे लोकतांत्रिक आवाज दबाने की कोशिश बताया। प्रदर्शनकारी NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। NSUI कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की बात कही।

पुलिस ने बताई कार्रवाई की वजह

एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने बताया कि प्रदर्शन समाप्त होने वाला था, लेकिन कुछ लोग कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। उन्हें रोकने की कोशिश की गई, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने यातायात बाधित करने और माहौल खराब करने का प्रयास किया, इसलिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026