Bhopal Family Missing In Nepal Flood

Bhopal Family In Nepal: नेपाल बाढ़ में भोपाल के 29 लोग लापता, आखिरी कॉल में बोले- बच्चों का ख्याल रखना

नेपाल में बाढ़ के बीच भोपाल के एक ही परिवार के 29 लोग लापता हैं। आखिरी बातचीत में उन्होंने कहा था कि बच्चों का ख्याल रखना, हम शायद नहीं बच पाएंगे।

By : संजय चतुर्वेदी
Bhopal Family In Nepal: नेपाल बाढ़ में भोपाल के 29 लोग लापता, आखिरी कॉल में बोले- बच्चों का ख्याल रखना

Bhopal Family Missing in Nepal

भोपाल। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में मध्य प्रदेश के कई यात्री फंसे हुए थे। ऐसा ही एक मामला भोपाल शहर से सामने आया है। यहां के एक ही परिवार के 29 लोगों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार के सदस्यों से बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद से उनका फोन बंद है और कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

दरअसल, कोलार इलाके में रहने वाला यह परिवार तीर्थ यात्रा के लिए नेपाल के रसुवा जिले स्थित गोसाईकुंडा गया था। बाढ़ आने के बाद सभी लोग वहां फंस गए। परिजनों के अनुसार, आखिरी बातचीत में उन्होंने बताया था कि बाढ़ की सूचना मिलने के बाद वे जान बचाने के लिए पहाड़ की ओर जा रहे हैं।

आखिरी बार बोला- हमारे बच्चों का ख्याल रखना

कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने दोबारा फोन कर बताया कि उन्होंने किसी के घर की छत पर शरण ली है। परिवार को बताया गया कि घर आधा डूब चुका है। इसी दौरान फोन पर कहा गया, "हम बच नहीं पाएंगे, मेरे बच्चों का ख्याल रखना।" इसके बाद अचानक फोन बंद हो गया।

बस निकल गई, लोग वहीं फंसे

परिजनों के अनुसार, जिस बस से परिवार के लोग नेपाल गए थे, वह वहां से निकल चुकी थी। इसके बाद उन्होंने फोन कर बताया था कि वे किसी की छत पर फंसे हुए हैं। करीब 48 घंटे से उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ है।

परिवार को अब भी सुरक्षित होने की उम्मीद

परिजनों की चिंता लगातार बढ़ रही है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि सभी लोग सुरक्षित होंगे और जल्द वापस लौटेंगे। कोलार स्थित घर पर रिश्तेदार और परिचित भी पहुंच रहे हैं। परिवार के सदस्य नेपाल में लगातार संपर्क की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही मध्य प्रदेश सरकार की ओर से जारी कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन से भी जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, अभी तक 29 लोगों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026