Nepanagar Police Arrest 2 Suspects in Burhanpur

Burhanpur News: पुलिस को देखते ही अर्टिगा छोड़ अंधेरे में भागे 4 बदमाश, इंदौर से 2 गिरफ्तार

नेपानगर में पुलिस चेकिंग देखकर अर्टिगा छोड़कर भागे चार संदिग्धों में से दो को पुलिस ने इंदौर के खजराना से गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अभी फरार हैं। <br/>

By : संजय चतुर्वेदी
Burhanpur News: पुलिस को देखते ही अर्टिगा छोड़ अंधेरे में भागे 4 बदमाश, इंदौर से 2 गिरफ्तार

Burhanpur News

बुरहानपुर। नेपानगर में आधी रात पुलिस की चेकिंग देखकर अर्टिगा कार छोड़कर अंधेरे में भागे चार संदिग्धों की गुत्थी पुलिस ने सुलझानी शुरू कर दी है। कार से नकबजनी, चोरी, लूट और डकैती में इस्तेमाल होने वाले औजार मिलने के बाद पुलिस ने मामले को चुनौती के रूप में लिया। वाहन की खरीद-बिक्री की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस इंदौर के खजराना तक पहुंची और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरफान शेख पिता इब्राहिम और वकील पिता अकील, दोनों निवासी खजराना, इंदौर के रूप में हुई है। पूछताछ में इनके दो साथियों वसीम और भ्यूय के नाम सामने आए हैं। दोनों को प्रकरण में आरोपी बनाया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

आधी रात चेकिंग देख पलटी चाल, कार छोड़कर भागे

दरअसल घटना 18 अगस्त की रात की है। एसपी आशुतोष बागरी के निर्देश पर नेपानगर पुलिस मनोज टॉकीज क्षेत्र में रात करीब 11 से 2 बजे तक वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान महाराष्ट्र नंबर की अर्टिगा कार वहां पहुंची। चेकिंग पॉइंट और पुलिस को सामने देखकर कार में सवार चार लोग वाहन वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन उस रात चारों हाथ नहीं आए। संदिग्ध परिस्थितियों में कार छोड़कर भागने के बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो मामला गंभीर निकला।

कार खोली तो मिले वारदात में काम आने वाले औजार

पुलिस के मुताबिक कार से ऐसी सामग्री और औजार बरामद हुए, जिनका इस्तेमाल नकबजनी, चोरी, लूट और डकैती जैसी वारदातों में किया जा सकता है। इसके बाद आशंका गहरा गई कि संदिग्ध किसी वारदात की फिराक में हो सकते थे। हालांकि पुलिस जांच में अभी यह स्पष्ट किया जाना बाकी है कि आरोपी नेपानगर में किस स्थान या प्रतिष्ठान को निशाना बनाने आए थे अथवा उनका वास्तविक उद्देश्य क्या था। पुलिस इसी दिशा में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

महाराष्ट्र नंबर ने उलझाया, असली मालिक की कड़ी इंदौर तक ले गई

पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती कार के जरिए भागे हुए लोगों तक पहुंचना थी। अर्टिगा पर महाराष्ट्र का नंबर था, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो वाहन के वास्तविक मालिक की कड़ी इंदौर से जुड़ी मिली। पता चला कि कार कई हाथों में बेची जा चुकी थी। पुलिस ने वाहन की खरीद-बिक्री से जुड़ी एक-एक कड़ी खंगाली। इसी पड़ताल के जरिए संदिग्धों की पहचान हुई और पुलिस खजराना तक पहुंच गई। यहां से इरफान शेख और वकील को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में खुले दो और नाम, दोनों की तलाश

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में वसीम और भ्यूय के नाम सामने आने की बात पुलिस ने कही है। दोनों के नाम एफआईआर में जोड़कर तलाश शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस उनके नेटवर्क, नेपानगर आने के उद्देश्य और अन्य संभावित वारदातों से संबंध को लेकर पूछताछ कर रही है।

चोरी की घटनाओं के बाद रात 2-3 बजे तक सड़कों पर पुलिस

जिले में अलग-अलग स्थानों पर सामने आ रही चोरी की घटनाओं के मद्देनजर एसपी आशुतोष बागरी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को रात्रिकालीन चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत कई स्थानों पर देर रात 2 से 3 बजे तक वाहनों और संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है।
नेपानगर में इसी चेकिंग के दौरान अर्टिगा सवार चारों संदिग्ध पुलिस के सामने आ गए थे। कार छोड़कर भागने के कारण वे उस रात बच निकले, लेकिन वाहन ही पुलिस के लिए उन तक पहुंचने की अहम कड़ी बन गया।

टीआई बोले- दो गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

नेपानगर थाना प्रभारी शहाबुद्दीन कुरैशी ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026